ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने 9 बैंकिंग शेयरों पर नई रेटिंग जारी की है. ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने लंबी अवधि के नजरिए के लिहाज से ये 9 बैंक शेयर चुने हैं. इन शेयरों पर आउटपरफॉर्म, अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी गई है. अगर आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर है तो यहां ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी की भविष्यवाणी जान लीजिए. मैक्वायिरी ने इन शेयरों में भविष्य में करना चाहिए, इसके लिए रेटिंग जारी की है. बीते 5 दिन में बैंक निफ्टी का ट्रेंड देखें तो इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करता नजर आया है. बीते 5 दिन में बैंक निफ्टी डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड करता हुआ नजर आया है. अगर आपके पोर्टफोलियो में भी बैंकिंग सेक्टर का कोई स्टॉक है, तो पहले Macquarie की इन 9 स्टॉक्स पर भविष्यवाणी जान लें.
1/9मैक्वायिरी ने HDFC Bank पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज कंपनी ने इस शेयर पर 2300 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. आज बाजार खुलने के दौरान ये शेयर 1955 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है. इस शेयर पर तकरीबन 17 फीसदी तक का अपसाइड रिटर्न देखने को मिल रहा है.
2/9देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई, इस पर ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है. इस बैंक शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने 700 रुपए का टारगेट का प्राइस दिया है, जबकि ये शेयर 12 जून को 9.20 के समय 814.20 रुपए के आसपास ट्रेड करता हुआ नजर आया है.
3/9इस शेयर पर आउटपरफॉर्म की राय दी गई है. मैक्वायिरी ने यहां टारगेट प्राइस 1670 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. आज बाजार खुलने के बाद ये शेयर 1434 की रेंज में ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है. इस शेयर पर 16 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
4/9एक्सिस बैंक पर भी मैक्वायिरी ने अपनी राय दी है. इस शेयर पर भी ब्रोकरेज कंपनी ने आउटपरफॉर्म की ही राय दी है. इस शेयर पर 1440 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. आज शेयर में हल्की तेजी दिख रही है. ये शेयर 1233 के लेवल पर ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है. इस शेयर पर 17 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है.
5/9इंडसइंड शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने 1210 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. इस शेयर पर कंपनी ने आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है. आज के ट्रेडिंग सेशन में शेयर में हल्की गिरावट है और ये शेयर 835 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. शेयर के प्राइस में 45 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल रहा है.
6/9ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर अंडरपरफॉर्म की राय दी है और 200 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. 12 जून को बाजार खुलने के बाद शेयर का भाव 243 रुपए है.
7/9इस शेयर पर मैक्वायिरी बुलिश है और ब्रोकरेज कंपनी ने आउटपरफॉर्म की राय दी है. इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने 2200 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. इस शेयर में मामूली 2.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है.
8/9बंधन बैंक पर ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने आउटपरफॉर्म की राय दी है. शेयर पर 220 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. शेयर का भाव 181.45 रुपए के लेवल पर ट्रेड करता हुआ दिख रहा है. शेयर में 22 फीसदी की रिटर्न मिल सकती है.
9/9ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी ने इस शेयर पर आउटपरफॉर्म की राय दी है. शेयर पर 220 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. शेयर का भाव 199.50 रुपए के लेवल पर है. शेयर में 11 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)