Jubilant Foodworks: देश भर में Domino's Pizza के स्टोर चलाने वाली कंपनी Jubilant Foodworks के शेयरों में सोमवार (12 अगस्त) को दमदार तेजी आई है. स्टॉक आज 1 साल के हाई पर पहुंच गया है. स्टॉक 9% से भी ज्यादा तेजी के साथ 655 रुपये के हाई पर पहुंच गया. दरअसल, कंपनी ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे, और इस तिमाही में उसका मुनाफा तो डबल हुआ ही है, डिलीवरी चैनल की आय भी बढ़ी है.