शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर आई है. मशहूर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने भारत के 7 बड़े शेयरों पर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है. इस रिपोर्ट में कुछ शेयरों को 'Buy' रेटिंग दी गई है, तो कुछ के टारगेट प्राइस में बदलाव किया गया है. जेफरीज का मानना है कि आने वाले समय में फार्मा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है. अगर आप भी स्टॉक मार्केट में एक्टिव हैं, तो आपको जेफरीज की यह 'चेकलिस्ट' जरूर देखनी चाहिए. आइए, एक-एक करके समझते हैं कि ब्रोकरेज ने किस शेयर के बारे में क्या भविष्यवाणी की है.
1/8Divis Labs को लेकर जेफरीज काफी उत्साहित है. ब्रोकरेज ने इस पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए 8100 रुपये का टारगेट दिया है. फिलहाल यह शेयर 6071 रुपये के आसपास है, यानी इसमें करीब 33% की बढ़त की गुंजाइश दिख रही है. कंपनी अब बड़े स्तर पर GLP और पेप्टाइड जैसे सेगमेंट में उतर रही है. उम्मीद है कि साल 2032 तक कंपनी का रेवेन्यू करीब 2.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा. एली लिली जैसी बड़ी कंपनियों के भारत में बढ़ते नेटवर्क से भी डिविस को सीधा फायदा मिलने वाला है.
7/8साई लाइफ साइंसेज (Sai Life Sciences) जेफरीज की पसंदीदा कंपनी बनी हुई है. ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 1180 से बढ़ाकर 1300 रुपये कर दिया है. 953 रुपये के मौजूदा रेट से इसमें 36% की बढ़त की उम्मीद है. कंपनी का बैलेंस शीट साफ-सुथरा है और इसका बिजनेस मॉडल काफी मजबूत है. जेफरीज ने साल 2028 के लिए कंपनी के सेल्स और मुनाफे के अनुमान को भी बढ़ा दिया है.
8/8(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)