Inox Wind Share Price: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की जानी-मानी कंपनी Inox Wind के शेयरों में मंगलवार (13 अगस्त) को जबरदस्त तेजी नजर आ रही है. शेयर आज 9% ऊपर चढ़ा है. रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक्स में लगातार तेजी देखी जा रही है, जिसमें Inox Wind काफी आगे है. आज शेयर 9% तक चढ़ा और 237 रुपये के इंट्राडे हाई पर गया, जो इसका नया हाई है. आज ये लगातार दूसरा दिन है, जब शेयर ने अपना रिकॉर्ड हाई छुआ है. दोपहर 2 बजे के आसपास शेयर 6% की बढ़त के साथ 221 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था.