Stock to Buy: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने के समझौते के बाद तनाव कम हुआ है. इससे निवेशकों पर भी दबाव कम हुआ है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार के लिए यह एक पॉजिटिव संकेत है. कंपनियों के तिमाही नतीजों का सिलसिला जा रही. अब तक कंपनियों के नतीजे बेहतर रहे हैं. ऐसे में ब्रोकरेज एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए 5 स्टॉक्स चुने हैं जिनमें निवेशकों को 25% तक रिटर्न मिल सकता है.
1/5हाउसिंग फाइनेंस कंपनी Aptus Value Housing Finance का शेयर 315 रुपये पर है. 12 से 18 महीने के लिए टारगेट 400 रुपये प्रति शेयर दिया गया है, जो 25 फीसदी ज्यादा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 401.70 रुपये है और लो 267.75 रुपये है. ब्रोकरेज के मुताबिक, रेट कट सायकिल में NIIM को फायदा होगा. जियोग्रैफिक डाइवर्सिफिकेशन जारी रहेगा. ग्रोथ में तेजी बनी रहेगी.
2/5स्पेशियलिटी केमिकल्स कंपनी Aarti Industries का शेयर 451.6 रुपये पर है. 12 से 18 महीने के लिए टारगेट 540 रुपये प्रति शेयर दिया है. करंट प्राइस से इसमें 20.54 फीसदी का अपसाइड दिख सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई 767.10 रुपये है और लो 347.35 रुपये है. ब्रोकरेज के मुताबिक, FY25 की मार्च तिमाही में वॉल्यूम के कारण आय बढ़ी है. क्षमता विस्तार और नई केमिस्ट्री से बढ़ोतरी को बढ़ावा मिलेगा.
3/5डिफेंस पीएसयू स्टॉक (Defence PSU Stock) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का शेयर 4501.2 रुपये पर है. 12 से 18 महीने के लिए टारगेट 4,975 रुपये प्रति शेयर दिया है. करंट प्राइस से इसमें 10 फीसदी का अपसाइड दिख सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई 5,675 रुपये है और लो 3,045.95 रुपये है. ब्रोकरेज के मुताबिक, हेल्दी ऑर्डर बुक रेवेन्यू ग्रोथ को बढ़ावा देगा. ऑर्डर इनटेक के मजबूत बने रहने की उम्मीद है. मजबूत रिसर्च एंड डेवलपमेंट डेवलपमेंट क्षमताएं है.
4/5केमिकल्स कंपनी Apcotex Industries का शेयर 327.7 रुपये पर है. 12 से 18 महीने के लिए टारगेट प्राइस 380 रुपये प्रति शेयर दिया है, जो 16.56 फीसदी ज्यादा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 489 रुपये है और लो 286.65 रुपये है. ब्रोकरेज के मुताबिक, मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ से मार्जिन रिकवरी को बढ़ावा मिला. निर्यात में निरंतर बढ़ोतरी हुई.
5/5आयरन एंड स्टील प्रोडक्ट्स कंपनी APL Apollo Tubes का शेयर 1655.7 रुपये पर है. 12 से 18 महीने के लिए टारगेट प्राइस 1,920 रुपये प्रति शेयर दिया गया है, जो 16 फीसदी ज्यादा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 1,729.45 रुपये है और लो 1,253 रुपये है. ब्रोकरेज के मुताबिक, EBITDA/t में तीव्र सुधार हुआ है. EBITDA/t में ग्रोथ का गाइडेंस बरकरार रखा गया. नए मार्केट्स में एंट्री करने की स्ट्रैटेजी बनाई है. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)