ब्लॉक डील से 7% फिसला Hindustan Zinc का शेयर, अब खरीदने का है मौका? Anil Singhvi और 2 ब्रोकरेज फर्म्स ने बता दी पूरी कहानी

Hindustan Zinc Share Price: मेटल सेक्टर की बड़ी कंपनी Hindustan Zinc के शेयर आज बुधवार को फोकस में हैं. इसकी पैरेंट कंपनी Vedanta ने इसमें ब्लॉक डील किया है, जिसके चलते शेयर में बाजार खुलने के बाद शेयर करीब 7% गिरकर 452.5 रुपये पर पहुंच गया. जानकारी है कि वेदांता ने बुधवार को कंपनी में 1.71 प्रतिशत हिस्सा या 7.2 करोड़ शेयर ब्लॉक डील के जरिए बेचे हैं. ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यु 3,323 करोड़ है. लेकिन इस ब्लॉक डील के अलावा भी एक ट्रिगर है, जिसके चलते Hindustan Zinc चर्चा में है, और इसपर ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से फ्रेश रिपोर्ट्स आई हैं. दरअसल, कंपनी ने कैपेक्स ग्रोथ प्लान की घोषणा भी की है, जिसके बाद यहां निवेशकों का फोकस बना हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6