Stock to Buy: शेयर बाजार में बुधवार को पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा. हालांकि, निफ्टी 25,000 के ऊपर अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रहा. इसका कारण तेज उछाल के बाद मुनाफावसूली है. कंपनियों के दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं. रोशनी के त्योहार दिवाली में बस कुछ ही दिन बचे रह गए हैं. ऐसे में ब्रोकरेज ने 5 स्टॉक्स को शॉर्ट-टर्म के लिए पिक किया है. इनमें Defence PSU भी शामिल हैं. अगर आप इन स्टॉक्स में खरीदारी करते हैं तो दिवाली तक मोटा मुनाफा बना सकते हैं.
1/6PSP Projects का शेयर का भाव 762.75 रुपए है. HDFC सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है. अगले 10 दिनों के लिहाज से 822 रुपए का टारगेट दिया है और 740 रुपए का स्टॉप लॉस मेंटेन करना है. इस शेयर के लिए 52 वीक हाई 842.50 रुपए और लो 566.50 रुपए है. पिछले 6 महीने शेयर में 20% की तेजी आई है.
2/6ऑटो कम्पोनेंट कंपनी Tube Investments of India शेयर का मौजूदा भाव 3144.60 रुपए है. HDFC सिक्योरिटीज ने अगले 15 दिनों के लिहाज से 3.390 रुपए का टारगेट तय किया है और 3,065 रुपए का स्टॉप लॉस मेंटेन करना है. इस शेयर का 52 वीक हाई 4,807.05 रुपए और लो 2,400.05 रुपए है. बीते 6 महीने में शेयर ने 22.75% रिटर्न दिया है.
3/6स्मॉलकैप Ujjivan Small Finance Bank का शेयर फिलहाल 47.71 रुपए पर है. HDFC सिक्योरिटीज ने अगले 15 दिनों के लिहाज से 51 रुपए का टारगेट तय किया है और 45.50 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. इस शेयर का 52 वीक हाई 51.80 रुपए और लो 30.85 रुपए है. बीते 6 महीने में शेयर ने 27.16% रिटर्न दिया है.
4/6दिग्गज डिफेंस पीएसयू (Defence PSU) Hindustan Aeronautics शेयर का भाव 4,786.85 रुपए है. HDFC सिक्योरिटीज ने 15 दिनों के लिए टारगेट प्राइस 5,124 रुपए प्रति शेयर तय किया है. 4,779 रुपए पर और ऐड करने को कहा है. 4,702 रुपए का स्टॉप लॉस मेंटेन करना है. स्टॉक का 52 वीक हाई 5,166 रुपए और लो 3,045.95 रुपए है. डिफेंस कंपनी का मार्केट कैप 3,20,132.56 करोड़ रुपए है. पिछले 6 महीने में डिफेंस स्टॉक में 18.41% की तेजी आई है.
5/6HDFC सिक्योरिटीज ने जनरल इंश्योरेंस कंपनी Star Health and Allied Insurance Company पर खरीद की सलाह दी है. अगले 10 दिनों के लिए 514 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. 456 रुपए का स्टॉप लॉस मेंटेन करना है. स्टॉक का 52 वीक हाई 583.80 रुपए और लो 330.05 रुपए है. बीते 6 महीने में शेयर में 37.89% रिटर्न मिला है.
6/6