धड़ाधड़ चढ़ गया आईटी शेयर, ब्रोकरेज ने कहा छुएगा 1800 का लेवल; जानें डीटेल

HCL Tech Share Price: आईटी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है. TCS और HCL Tech जैसी दिग्गज भारतीय कंपनियों के वित्तवर्ष-25 की पहली तिमाही के नतीजे आने के बाद इन शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखी है. सोमवार (15 जुलाई) को HCL Tech लगभग 5% ऊपर चढ़ गया. शेयर इंट्राडे में 1632 रुपये पर गया था. शुक्रवार को भी इसमें सवा तीन फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी. HCL Tech ने 12 जुलाई को अपने नतीजे पेश किए थे, जो बेहतरीन थे. इसके पहले TCS ने भी बढ़िया रिजल्ट दिखाया था, इससे शेयरों पर बुलिश राय बन रही.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6