बिड़ला ग्रुप के Cement Stock में होगी कमाई! ब्रोकरेज ने कहा- BUY; ₹3000 का दिया TGT

Cement Stocks: सीमेंट सेक्टर हाल के दिनों में काफी चर्चा में रहा है. पिछले दिनों सीमेंट शेयरों में अच्छी तेजी भी देखी जा रही थी. आगे भी सेक्टर के लिए आउटलुक अच्छा है. बजट आने वाला है, ऐसे में इंफ्रा स्पेस में कोई घोषणा आती है, तो सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी आ सकती है. इसके अलावा, जून में वॉल्यूम ग्रोथ में रिकवरी भी अच्छा ट्रिगर है. ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी Grasim में खरीदारी की राय दी है. Jefferies ने Buy की रेटिंग के साथ 3,000 रुपये का टारगेट रखा है. स्टॉक 2,730 के आसपास ट्रेड कर रहा है. आज शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज हुई.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6