Stocks to buy: शेयर बाजार में कमाई का मौका, गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय बाजार के 6 बड़े शेयरों पर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है. हर एक शेयर पर तगड़ा मुनाफा मिल सकता है. सोमवार को शेयर बाज़ार खुलते ही स्टॉक्स पर रखें नज़र.
1/7गोल्डमैन सैक्स ने क्रॉम्पटन पर अपना भरोसा बरकरार रखते हुए 'Buy' रेटिंग दी है और टारगेट को 330 से बढ़ाकर 340 रुपये कर दिया है. हालांकि तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे (PAT) में थोड़ी कमी रही और मांग भी सुस्त रही, लेकिन कंपनी भविष्य के लिए बड़े कदम उठा रही है. जनवरी 2026 में कंपनी ने पंखों की कीमतों में 1 से 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है.
सबसे बड़ी बात यह है कि क्रॉम्पटन अगले 2 महीनों में चुनिंदा राज्यों में रेजिडेंशियल वायर्स (Residential Wires) के कारोबार में उतरने जा रही है. अच्छी बात यह है कि कंपनी इसके लिए आउटसोर्सिंग का सहारा लेगी, जिससे उसे फिलहाल कोई बड़ा निवेश (Capex) नहीं करना पड़ेगा.
2/7मैक्स हेल्थकेयर के लिए तीसरी तिमाही उम्मीदों के मुताबिक थोड़ी सुस्त रही, जिसका कारण इंश्योरेंस से जुड़ी दिक्कतें और जीएसटी का असर रहा. गोल्डमैन सैक्स ने इस पर 'Buy' रेटिंग तो बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट को 1325 से मामूली घटाकर 1300 रुपये कर दिया है.
कंपनी के विस्तार की योजनाएं पटरी पर हैं, हालांकि गुड़गांव प्रोजेक्ट में थोड़ी देरी देखी जा रही है. द्वारका, नानावती और मोहाली में सुविधाओं का विस्तार कंपनी के लिए आने वाले समय में ग्रोथ का इंजन बनेगा.
3/7इस लिस्ट का सबसे चमकता सितारा न्युलैंड लैबोरेटरीज है. गोल्डमैन सैक्स ने इसका टारगेट भले ही 18800 से घटाकर 17325 रुपये कर दिया हो, लेकिन मौजूदा 13,044 रुपये के भाव से यह अभी भी करीब 33 फीसदी ऊपर है.
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-28 के बीच कंपनी की आय 27.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी. यूनिट 3 का विस्तार और 'Cobenfy' और 'Qelbree' जैसी दवाओं का बढ़ता उत्पादन कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. स्पेशियलिटी API सेगमेंट में नए मॉलिक्यूल्स की लॉन्चिंग से मुनाफे में बड़ी बढ़त की उम्मीद है.
4/7रॉयल एनफील्ड (RE) बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स के लिए पिछला हफ्ता शानदार रहा. कंपनी के मुनाफे और कामकाजी मुनाफे (EBITDA) में 25-30 फीसदी की भारी बढ़त देखी गई है.
इसी को देखते हुए गोल्डमैन सैक्स ने इसका टारगेट 8500 से बढ़ाकर 8600 रुपये कर दिया है. रॉयल एनफील्ड की वॉल्यूम ग्रोथ अब 25 फीसदी तक पहुंच गई है और कंपनी अगले दो सालों में अपनी क्षमता को 67 फीसदी तक बढ़ाने जा रही है. ब्रोकरेज का मानना है कि प्रतिस्पर्धा और मार्जिन का बुरा दौर अब पीछे छूट चुका है.
5/7महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने लगातार 15वीं तिमाही में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज कर सबको प्रभावित किया है. गोल्डमैन सैक्स ने इसका टारगेट 4300 से बढ़ाकर 4400 रुपये कर दिया है.
ट्रैक्टर, एसयूवी और एलसीवी सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है. हालांकि 2027 के लिए ट्रैक्टर इंडस्ट्री को लेकर थोड़े अनिश्चित संकेत हैं, लेकिन कंपनी की कोर ईपीएस (EPS) में 30 फीसदी की बढ़त की उम्मीद है. 23 गुना पीई (PE) के साथ यह शेयर अभी भी काफी आकर्षक नजर आ रहा है.
6/7देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी एचयूएल के लिए आने वाला समय धीरे-धीरे सुधार वाला हो सकता है. गोल्डमैन सैक्स ने 'Buy' रेटिंग के साथ टारगेट 2750 रुपये रखा है. होम केयर और फूड सेगमेंट में रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं.
कंपनी ने तेजी से इनोवेशन करने के लिए अपने ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर में भी बड़े बदलाव किए हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में कीमतों में बढ़ोतरी से ग्रोथ को और रफ्तार मिलेगी.
7/7(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)