Best Stock To Buy: ग्लोबल इंवेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs ने भारतीय बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर को लेकर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह सेक्टर अब साइकल के निचले स्तर के करीब पहुंच गया है और आने वाले समय में यहां से रिकवरी की संभावनाएं बढ़ रही हैं. रिपोर्ट में कंपनी ने 7 प्रमुख स्टॉक्स पर अपना नजरिया शेयर किया है, जिसमें कुछ पर अपग्रेड और कुछ के टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की गई है. इन शेयरों को "फ्यूचर स्टॉक्स" करार देते हुए गोल्डमैन ने निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म प्रॉफिट के संकेत दिए हैं.
1/7Goldman Sachs ने इस बैंक को Double Upgrade करते हुए रेटिंग 'Buy' कर दी है. साथ ही, टारगेट प्राइस को ₹1162 से बढ़ाकर ₹1288 किया गया है. बैंक की ऑपरेशनल मजबूती और रिटर्न प्रोफाइल में संभावनाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया.
2/7भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक पर Goldman ने 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है, हालांकि टारगेट प्राइस को मामूली तौर पर ₹2090 से घटाकर ₹2087 किया है. बैंक की नींव मजबूत मानी जा रही है, पर शॉर्ट टर्म में NIMs और क्रेडिट ग्रोथ पर दबाव बना रह सकता है.
3/7Kotak Mahindra Bank पर भी 'Buy' रेटिंग बरकरार है. टारगेट प्राइस को ₹2141 से बढ़ाकर ₹2357 कर दिया गया है. बैंक की बैलेंस शीट स्ट्रेंथ और हाई कैपिटल बफर को Goldman ने एक बड़ा प्लस बताया है.
4/7इस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी को लेकर Goldman ने बड़ा कदम उठाते हुए रेटिंग को ‘Sell’ से अपग्रेड कर ‘Buy’ कर दिया है. साथ ही टारगेट प्राइस को ₹934 से बढ़ाकर ₹1184 किया है. कंपनी के प्रदर्शन में स्पष्ट सुधार देखा गया है.
5/7Shriram Finance पर 'Buy' रेटिंग बरकरार है और टारगेट प्राइस को ₹650 से बढ़ाकर ₹804 कर दिया गया है. कंपनी का NBFC सेक्टर में स्केलेबल मॉडल और ग्रामीण फोकस फायदेमंद माना जा रहा है.
6/7Goldman Sachs ने इस कंज्यूमर फाइनेंस कंपनी पर 'Buy' की सिफारिश दी है और टारगेट प्राइस को ₹912 से बढ़ाकर ₹1006 कर दिया है. क्रेडिट कार्ड बाजार में SBI Cards की मजबूत पकड़ और डिजिटल पेनेट्रेशन को सकारात्मक माना गया है.
7/7Aavas पर भी 'Buy' रेटिंग जारी है और टारगेट प्राइस ₹2181 से बढ़ाकर ₹2277 किया गया है. Affordable housing सेगमेंट में इसकी पकड़ और प्रोफिटेबिलिटी पर भरोसा जताया गया है.