FIIs Favourite Stocks: विदेशी निवेशक यानी FIIs भले ही भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हों, लेकिन तस्वीर पूरी तरह निगेटिव नहीं है. पिछले चार महीनों में FIIs ने भारतीय बाजार में करीब ₹1.92 लाख करोड़ की बिकवाली की है. शुक्रवार को भी FIIs ने प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक करीब ₹4110 करोड़ की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने करीब ₹6748 करोड़ की खरीदारी की.
1/11लेकिन इस भारी बिकवाली के बीच कुछ ऐसे शेयर भी हैं, जहां विदेशी निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ता दिख रहा है. इन 9 शेयरों में FIIs/FPI ने लगातार तीन तिमाहियों से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न भी दिया है. डिफेंस, पावर, बैंकिंग, ऑटो और शिपिंग जैसे सेक्टर्स के इन शेयरों में विदेशी निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी यह संकेत देती है कि लंबी अवधि के लिए ग्लोबल फंड्स अब भी चुनिंदा भारतीय कंपनियों पर बुलिश नजरिया रख रहे हैं.
11/11जहां इन शेयरों ने शानदार रिटर्न दिए, वहीं बड़े इंडेक्स का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा. हालांकि, मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स बेहतर प्रदर्शन करता दिखा. (Images: AI generated)