FII Favorite Finance Sector: शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (FIIs) का रुख जून महीने में बदला-बदला नजर आ रहा है. पहले जहां वे भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे थे, वहीं अब उन्होंने वापसी की है, और सबसे ज्यादा निवेश फाइनेंस सेक्टर में किया है. पहले 15 दिनों में FIIs ने इस सेक्टर में ₹4,685 करोड़ का निवेश किया है, जो यह दिखाता है कि उन्हें भारत की आर्थिक स्थिति और रिजर्व बैंक की नीतियों पर पूरा भरोसा है. इसी ट्रेंड को देखते हुए, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने फाइनेंस सेक्टर की 5 कंपनियों पर अपनी राय दी है.
1/6Morgan Stanley ने इस शेयर पर Overweight रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस ₹750 से बढ़ाकर ₹775 कर दिया है. कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है और ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पकड़ होने की वजह से इसका ग्रोथ आउटलुक बेहतर नजर आता है.
2/6इस शेयर पर ब्रोकरेज ने Equalweight रेटिंग दी है, यानी निवेशक इस शेयर को न तो ज्यादा खरीदें और न ही बेचें. टारगेट प्राइस ₹1430 से बढ़ाकर ₹1475 किया गया है. कंपनी की ग्रोथ स्टेबल है, लेकिन वैल्यूएशन पहले ही काफी ऊंचा है.
3/6Morgan Stanley ने इसे Overweight रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹250 से बढ़ाकर ₹295 कर दिया है. इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को इसमें अच्छी तेजी की उम्मीद है. कंपनी की डायवर्सिफाइड फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस बिजनेस इसकी मजबूती को दिखाते हैं. जब ब्रोकरेज ने रिपोर्ट जारी की तब इसका इसका CMP ₹265 था.
4/6इस शेयर पर Underweight रेटिंग दी गई है, और टारगेट ₹435 से बढ़ाकर ₹480 किया गया है. इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को इस शेयर से फिलहाल बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं है. ब्याज दरों और प्री-पेमेंट के चलते मार्जिन दबाव में रह सकते हैं. जब ब्रोकरेज ने रिपोर्ट जारी की तब इसका इसका CMP ₹591 था.
5/6इस पर Equalweight रेटिंग दी गई है और टारगेट प्राइस ₹775 रखा गया है, जो मौजूदा भाव (CMP ₹956) से काफी नीचे है. हालांकि कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है. मई में इसका मार्केट शेयर 17.1% हो गया, जो अप्रैल में 16% था. वहीं साल-दर-साल खर्च में 23% की बढ़ोतरी हुई है.
6/6इन सभी स्टॉक्स में निवेश से पहले यह समझना जरूरी है कि FIIs की भागीदारी भले ही मजबूत हो रही हो, लेकिन हर शेयर की अपनी अलग रिस्क प्रोफाइल है. Morgan Stanley की राय के अनुसार, निवेशकों को उन शेयरों में प्राथमिकता देनी चाहिए जो Overweight या मजबूत फंडामेंटल्स वाले हैं. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)