Defence Stocks to Buy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा 'मेड इन इंडिया' उपकरणों के उपयोग के माध्यम से सैन्य जरूरतों में अधिक आत्मनिर्भरता का आह्वान करने के बाद मंगलवार को डिफेंस स्टॉक्स (Defence Stocks) उछाल आया. शेयर की कीमतों में तेज उछाल से निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 4.38% चढ़ा. डिफेंस स्टॉक्स में तेजी के बीच डिफेंस पीएसयू स्टॉक्स भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) पर दो ब्रोकरेज हाउस ने BUY की रेटिंग दी है.
1/5वित्त वर्ष 2025 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में 12% ज्यादा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही 2029 तक डिफेंस एक्सपोर्ट को 50,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के लक्ष्य पर जोर दे चुके हैं.
3/5ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक एक मजबूत बुलिश कैंडल पैटर्न बना रहा है. ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देखा गया है. स्टॉक सभी प्रमुख EMA से ऊपर ट्रेडिंग कर रहा है. प्राइस हायर टॉप्स और हायर बॉटम्स बना रहा है. इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर बुलिश सिग्नल के साथ रखे गए हैं.
4/5वहीं, ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने भी डिफेंस स्टॉक BEL पर BUY की रेटिंग की दी है. एक महीने के लिए टारगेट 375 रुपये प्रति शेयर दिया है. स्टॉप लॉस 304 रुपये रखना है. करंट प्राइस से इसमें 11 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है. बता दें कि BEL को आकाश मिसाइल प्रणाली (Akash missile system) और ईडब्ल्यू सूट (EW suits) के रखरखाव के लिए 3,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला.