Marico Share Price: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को बाजार हल्की कमजोरी के साथ दायरे में कारोबार कर रहे थे. लेकिन जहां एक्शन था, वो था FMCG सेक्टर. आज FMCG सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है. खासकर, Marico के शेयरों में जबरदस्त तेजी नजर आई. Godrej Consumer, Emami और Bajaj Consumer भी उछाल दर्ज कर रहे थे. Marico का स्टॉक इंट्राडे में 6% की तेजी दिखा रहा था और 655 के हाई पर गया था. पहली तिमाही के दमदार बिजनेस अपडेट के बल पर स्टॉक में जबरदस्त मूव आया है. इसके साथ ही ब्रोकरेजेज भी स्टॉक पर बुलिश हैं. आइए जानते हैं कि ट्रिगर्स और टारगेट प्राइस क्या हैं.
1/6दरअसल, Marico और Dabur जैसी कंपनियों के बिजनेस अपडेट में दिखा है कि FMCG डिमांड में तिमाही आधार पर सुधार आया है. ग्रामीण मांग में ग्रोथ हो रही है और आगे भी जारी रहने की उम्मीद है. Q1 में मांग में अनुमान के मुताबिक सुधार होता दिख रहा है.
2/6अगर Marico के अपडेट की बात करें तो कंपनी के कंसोलिडेटेड आधार पर आय में हाई सिंगल डिजिट की ग्रोथ रही. सालाना आधार पर बेहतर पोर्टफोलियो मिक्स से ग्रॉस मार्जिन बढ़ने का अनुमान है. आय के मुकाबले ऑपरेटिंग मुनाफे में ज्यादा ग्रोथ होने की उम्मीद है. पूरे वर्ष में घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ में आगे सुधार से आय में और तेजी होने का अनुमान है. अहम डोमेस्टिक पोर्टफोलियो में आगे बेहतर प्राइसिंग साइकिल होने से रियलाइजेशन भी बढ़ने की संभावना है.
3/6कंपनी के प्रीमियम पर्सनल केयर लेड डिजिटल कारोबार के लिए Kaya के साथ करार एक बड़ा ग्रोथ ड्राइवर है. बचे हुए वर्ष में वॉल्यूम लगातार बेहतर होने की उम्मीद है और अंतराष्ट्रीय कारोबार में 10% से ज्यादा की CC ग्रोथ दिखी है.
5/6Citi ने Buy की राय बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को 610 से बढ़ाकर 700 कर दिया है.
6/6Macquarie इसपर Outperform की रेटिंग को बरकरार रख रहे हैं और अपने 615 के टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 660 कर दिया है.