हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है. सेंसेक्स में 537 प्वाइंट्स की गिरावट तो वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स में 150 अंक की गिरावट दर्ज हुई. ऐसे में बाजार से पैसा कमाना है तो ब्रोकरेज की राय में खरीदारी कर सकते हैं. ब्रोकरेज कंपनी मिराए एसेट शेयरखान (Mirrae Asset Sharekhan) ने निवेशकों के लिए 5 दमदार स्टॉक को चुना है. ये शेयर लॉन्ग टर्म के लिहाज से पोर्टफोलियो में शामिल किए जा सकते हैं. इन शेयरों में निवेशकों को दांव लगाने पर 25-30 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.