Brokerage Radar: अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं और लगातार FII की बिकवाली का असर घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है. शुक्रवार को बाजार लगातार पांचवें सेशन में गिरे हैं और निफ्टी ने 25,800 का अहम सपोर्ट लेवल तोड़ दिया है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील की अनिश्चितता ने दबाव बढ़ाया है. कमजोर सेंटिमेंट्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने लेटेस्ट रिपोर्ट्स में कई स्टॉक्स के टारगेट प्राइस घटा दिए हैं. अगर आपके पोर्टफोलियो में ये स्टॉक्स हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हैं. आइए जानते हैं किन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने टारगेट में कटौती की है और आगे क्या रणनीति बनानी चाहिए.
1/7चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह के मुताबिक, निफ्टी के लिए अब 25,700 से 25,750 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है. वहीं, ऊपर की ओर 26,000 से 26,050 के दायरे के ऊपर टिके रहना जरूरी है, ताकि और गिरावट से बचा जा सके. इसके अलावा, 26,150 से 26,200 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस है.
2/7ICICI Bank के शेयर में लगातार 5 दिनों से जारी शुक्रवार को थम गई. बाजार में कमजोरी और ग्लोबल ब्रोकरेज HSBC द्वारा स्टॉक के टारगेट प्राइस में कटौती के चलते शेयर 2.33 फीसदी गिर गया. ग्लोबल ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में दिग्गज प्राइवेट बैंक पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन उसने टारगेट प्राइस घटाए हैं. टारगेट 1,680 रुपए से घटाकर 1,660 रुपए किए गए हैं.
3/7Westlife Foodworld, पश्चिम और दक्षिण भारत में अमेरिकी फास्टफूड कंपनी McDonald's रेस्टोरेंट की एक चेन चलाती है. Goldman Sachs ने स्टॉक की रेटिंग को डाउनग्रेड कर BUY से न्यूट्रल किया है. जबकि टारगेट प्राइस 720 रुपए से घटाकर 550 रुपए कर दिया है. रेटिंग डाउनग्रेड और टारगेट में कटौती का असर स्टॉक पर दिखा. कारोबार के दौरान शेयर 3.21 फीसदी गिरकर 507.20 रुपए पर आ गया. यह स्टॉक का ऑल-टाइम लो लेवल है. स्टॉक का 52 वीक हाई 890.60 रुपए है.
4/7ऑनलाइन फूड डिलीवरी एग्रीगेटर Eternal के शेयर पर Goldman Sachs ने खरीद की सलाह को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस में कटौती की है. ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए टारगेट को 390 रुपए से घटाकर 375 रुपए किया है. कमजोर बाजार में शेयर में तेजी देखने को मिली है. BSE पर शेयर 3.33 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. स्टॉक का 52 वीक हाई 368.40 रुपए और लो 189.60 रुपए है.
5/7टाटा ग्रुप की होटल्स एंड रिजॉर्ट्स कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company) पर ओवरवेट की रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस 890 रुपए से घटाकर 805 रुपए किया गया है. ब्रोकरेज ने Q3FY26 की कमाई से पहले FY26-28 के अनुमानों में 1-3% की कटौती की है. फेवरेबल सायकल, साइज-स्केल के फायदे, बिजनेस टारगेट को लगातार तेजी से हासिल करने और मज़बूत लेवरेज और कैश पोजीशन के कारण ओवरवेट रेटिंग दी है. INDHOTEL के शेयर में 1.5% से ज्यादा की गिरावट आई है. स्टॉक का 52 वीक हाई 858.85 रुपए और लो 672.55 रुपए है.
6/7BSE 200 में शामिल LPG/CNG/PNG/LNG Supplier कंपनी Petronet LNG पर ब्रोकरेज जेफरीज ने अंडरपरफॉर्म की रेटिंग बनाए रखी है. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 245 रुपए से घटाकर 225 रुपए किया गया है. हालांकि, शु्क्रवार को शेयर 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 335.75 रुपए और लो 263.70 रुपए है.
7/7(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)