Bharit Airtel Share: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियों ने टैरिफ हाइक करना शुरू कर दिया है, जिसका असर अब ग्राहक जल्द महसूस करने लगेंगे. रिलायंस जियो, वोडाफोन और एयरटेल ने अपने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं. इसके साथ ही मोबाइल के डेटा और कॉलिंग प्लान महंगे हो रहे हैं. लेकिन इससे टेलीकॉम कंपनियों के लिए आउटलुक बढ़िया दिख रहा है. सेक्टर के स्टॉक्स में अच्छी तेजी आने के भी पूरे संकेत दिख रहे हैं. टैरिफ हाइक के बाद सेक्टर की बड़ी कंपनी Bharti Airtel पर ब्रोकरेज हाउसेज़ ने टारगेट को बढ़ा दिया है.