इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ लेकिन ईरान की तरफ से उल्लंघन देखने को मिला. हालांकि सीजफायर के ऐलान के बाद शेयर बाजार में जमकर रिकवरी देखने को मिली. हालांकि उल्लंघन के बाद बाजार में फिर गिरावट दिखी. आज दोपहर तक बाजार में 1000 अंकों की तेजी आई थी. लेकिन जैसे ही इजराइल डिफेंस फोर्स ने ईरान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन की बात कही. बाजार धड़ाम से नीचे आ गिरा. बाजार के इस उतार-चढ़ाव के बीच अगर कहीं खरीदारी करनी है और मोटा पैसा बनाना है तो ब्रोकरेज फर्म की राय में दांव लगा सकते हैं. ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने 4 शेयरों पर अपनी राय दी है.
1/5ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने 4 शेयरों पर अपनी राय दी है. खास बात ये है कि ये 4 शेयर इंश्योरेंस सेक्टर से संबंधित है. इन शेयरों में SBI Life, HDFC Life, ICICI Pru और PB Fintech जैसे स्टॉक्स के नाम शामिल है. यहां जानें कि ब्रोकरेज कंपनी ने इन चारों शेयरों पर क्या राय दी है?