Best Stocks to Buy for Profit: शेयर बाजार में छोटे समय के लिए मुनाफा कमाने वाले निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी खास हो सकता है. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान की ताजा एनालिसिस में तीन ऐसे स्टॉक्स की पहचान की गई है जो 1 से 5 दिनों के भीतर दमदार रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं. इन शेयरों को ‘मोमेंटम स्विंग’ कैटेगरी में शामिल किया गया है और सभी पर "BUY" की सिफारिश की गई है. अगर ये शेयर अपना टारगेट हिट कर देते हैं तो आराम से इस हफ्ते के अंत में पार्टी के लिए पैसे का इंतजाम हो सकता है.