Best Stocks to Buy for Next 15 Days: सैलरी आते ही अधिकतर निवेशक सोचते हैं कि किस जगह पैसा लगाया जाए, जिससे कम समय में अच्छा मुनाफा कमाया जा सके. ऐसे में बाजार में कुछ चुनिंदा स्टॉक्स हैं जो आने वाले 15 दिनों में मजबूत रिटर्न दे सकते हैं. इसपर एक्सिस सिक्योरिटीज ने राय दी है. टेक्निकल चार्ट्स और बाजार की चाल को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने पांच स्टॉक्स की पहचान की है जो अगले 2 हफ्तों में प्रॉफिट बनाकर दे सकते हैं.
1/6पहला स्टॉक Blue Star Ltd. है, जिसका मौजूदा भाव ₹1691.20 है. इसमें 1638 से 1658 रुपए के बीच खरीदारी की सलाह दी गई है और 1616 रुपए का स्टॉप लॉस रखा गया है. इसका टारगेट ₹1784 का है. कंपनी कूलिंग और एसी से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है और तेज गर्मी के सीजन में इसके कारोबार को लाभ मिल रहा है.
2/6दूसरा स्टॉक है Tata Technologies, जिसका शेयर ₹711 के आसपास चल रहा है. इसमें 708 से 715 रुपए के बीच खरीदारी करने की सलाह दी गई है और स्टॉप लॉस ₹695 पर रखने को कहा गया है. इसका टारगेट ₹775 है. यह कंपनी ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग और डिजाइन सर्विसेज देती है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेक्टर से जुड़ी होने के कारण निवेशकों को अट्रैक्ट कर रही है.
3/6तीसरा स्टॉक है Supriya Lifescience, जो फार्मास्युटिकल सेक्टर में काम करती है. इसका वर्तमान भाव ₹724.25 है और इसमें 710 से 728 रुपए के बीच खरीदारी करने की सलाह है. स्टॉप लॉस ₹688 और टारगेट ₹810 का है. इसका API पोर्टफोलियो और निर्यात पर फोकस इसे हेल्थकेयर स्पेस में खास बनाता है.
4/6चौथा स्टॉक CG Power & Industrial Solutions है, जो ट्रांसफॉर्मर और मोटर जैसे कैपिटल गुड्स बनाती है. इसका शेयर ₹675.65 पर ट्रेड कर रहा है और इसमें 685 से 691 रुपए के रेंज में खरीदारी की सलाह है. स्टॉप लॉस ₹669 और टारगेट ₹757 है. कंपनी को रेलवे और डिफेंस से मिल रहे ऑर्डर्स इसकी ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
5/6पांचवां और आखिरी स्टॉक है Bharat Dynamics, जो डिफेंस सेक्टर में मिसाइल बनाने का कार्य करती है. इसका मौजूदा भाव ₹1995 है और इसमें 1965 से 1985 रुपए के बीच निवेश करने की सलाह दी गई है. स्टॉप लॉस ₹1940 और टारगेट ₹2120 तय किया गया है. डिफेंस सेक्टर में सरकारी निवेश और लगातार मिल रहे नए कॉन्ट्रैक्ट्स से इसकी स्थिति मजबूत बनी हुई है.
6/6इन पांच स्टॉक्स में निवेश करके आने वाले 10 से 15 दिनों में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. हालांकि, बाजार की चाल में अनिश्चितता बनी रहती है, इसलिए स्टॉप लॉस का पालन करना बेहद जरूरी है. निवेशक अपनी रिस्क प्रोफाइल के अनुसार ही कोई फैसला लें तो यह सैलरी आपके लिए फायदे का सौदा बन सकती है. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)