Best Stocks to Buy for 15 Days: अगर आप शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म यानी 10 से 15 दिनों के लिए पैसा लगाना चाहते हैं, तो ब्रोकरेज हाउस Axis Securities की ताजा रिपोर्ट आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. ब्रोकरेज ने "Positional Equity Picks" कैटेगरी में 5 ऐसे स्टॉक्स बताए हैं जो अगले दो हफ्तों में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. इनमें एंट्री प्राइस, स्टॉप लॉस और टारगेट लेवल भी बताया गया है, जिससे निवेशकों को फैसला लेने में आसानी हो.