शेयर बाजार से तगड़ी कमाई करनी है तो ब्रोकरेज की राय 5 दमदार शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं. ब्रोकरेज कंपनी मिराए एसेट शेयरखान (Mirrae Asset Sharekhan) ने 5 शेयरों पर खरीदारी की राय दी है. ये शेयर निवेशकों की दमदार कमाई करा सकते हैं. ये शेयर लंबी अवधि के लिहाज से पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं. ब्रोकरेज कंपनी ने AU Small Finance Bank, REC, TCI, KPIL और Arvind smartspaces जैसी कंपनियां शामिल हैं. यहां अगर निवेशक पैसा लगाते हैं तो यहां लंबी अवधि में 46 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.