इन 4 स्टॉक्स में होगी ताबड़तोड़ कमाई! लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ब्रोकरेज ने बताए Best Stocks

मंथली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार ने भारी गिरावट के साथ शुरुआत की थी. अमेरिका से मिले टैरिफ के झटके की वजह से बाजार में लाल निशान में कारोबार दिखा लेकिन बाद में बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी भी आई. हालांकि तिमाही नतीजों की वजह से अलग-अलग स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है. ऐसे में बाजार से मुनाफा कमाना है तो संभलकर स्टॉक्स में दांव लगाना होगा. इसके लिए ब्रोकरेज की राय में शेयर की खरीदारी करना सही है. ब्रोकरेज कंपनी Emkay Global Financial Services ने 4 स्टॉक्स पर अपनी राय दी है. चारों ही शेयरों पर BUY की रेटिंग आई है.