Best Stock To Buy: रियल एस्टेट सेक्टर की प्रमुख कंपनी Prestige Estates Projects Ltd ने दिल्ली-एनसीआर के तेजी से बढ़ते रेजिडेंशियल मार्केट में बड़ा कदम रखा है. कंपनी ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में 62.5 एकड़ में फैले टाउनशिप प्रोजेक्ट 'The Prestige City' की पहली फेज लॉन्च करने की घोषणा की है. इस प्रोजेक्ट से कंपनी को ₹12,000 करोड़ का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है. यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए दिल्ली-एनसीआर रेजिडेंशियल बाजार में एंट्री का प्रतीक है.