Best Stock to Buy or Sell: Tata Motors ने मार्च तिमाही में उम्मीद से कमजोर मुनाफा दर्ज किया, फिर भी प्रमुख ब्रोकरेज फर्म्स ने कंपनी के शेयर पर टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं. जहां एक ओर कंपनी का कॉसोलिडेटेड EBITDA सालाना आधार पर 2% गिरा, वहीं दूसरी ओर JLR (Jaguar Land Rover) के प्रदर्शन और भारत में मुनाफे में सुधार के चलते ब्रोकरेज फर्म भविष्य को लेकर आशावादी हैं.
1/5Jefferies ने Tata Motors पर Underperform रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस को ₹625 से बढ़ाकर ₹630 कर दिया है. Jefferies का मानना है कि JLR को अमेरिका में टैरिफ, चीन में प्रतिस्पर्धा और कस्टमर एक्विजिशन कॉस्ट में बढ़ोतरी जैसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. इसके बावजूद कंपनी की कमाई अनुमान से 4% ज्यादा रही और FY26-27 की EPS अनुमान में 3-4% की बढ़ोतरी की गई है.
2/5CLSA ने Accumulate रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस ₹765 से बढ़ाकर ₹805 किया है. उनके मुताबिक JLR की चौथी तिमाही की EBIT मार्जिन 10.7% रही, जो पिछली तिमाही से 160 बेसिस पॉइंट अधिक है. वहीं, कमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस ने PLI (Production Linked Incentive) स्कीम के लाभ के साथ 12.2% EBITDA मार्जिन दर्ज किया.
3/5भारत में पैसेंजर व्हीकल्स का EBITDA मार्जिन भी 7.9% तक पहुंच गया, जो बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और PLI इन्सेंटिव का नतीजा है. CLSA का मानना है कि FY25 में JLR का प्रदर्शन शानदार रहा है, हालांकि FY26 में मांग को लेकर सतर्क रहना होगा.
4/5Goldman Sachs ने टाटा मोटर्स पर Neutral रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट ₹610 से बढ़ाकर ₹690 किया है. Macquarie सबसे ज्यादा आशावादी नजर आया है, जिसने Outperform रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस ₹826 रखा है.
5/5हालांकि Tata Motors का मुनाफा घटा है, पर JLR की स्थिरता, भारत में PLI का लाभ और फ्री कैश फ्लो में सुधार ने ब्रोकरेज फर्म्स को कंपनी की दीर्घकालिक ग्रोथ की ओर आकर्षित किया है. टाटा मोटर्स की रणनीतिक स्थिति और विविध पोर्टफोलियो इसे एक संभावनाशील दीर्घकालिक निवेश विकल्प बनाता है.
डिस्क्लेमर: निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें.