Best Stock to Buy for Next 13 days: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आम बात है, लेकिन सही रणनीति और मजबूत कंपनियों में निवेश करने से मुनाफे के अच्छे मौके मिलते हैं. इस हफ्ते शुक्रवार को ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने 5 स्टॉक्स पर 15 दिनों के लिए खरीदारी की राय दी थी. लेकिन जब आज बाजार बंद होने के बाद हमने उन स्टॉक्स का रिव्यू किया तो 2 शेयर अपना स्टॉप लॉस हिट करा चुके थे. लेकिन वहीं तीन अभी भी निवेशकों के लिए कमाई का मौका पेश कर रहे हैं. अगर आप 0 से 15 दिन की पोजिशनल ट्रेडिंग करना चाहते हैं, तो इन शेयरों की जानकारी आपके लिए उपयोगी हो सकती है.