₹54000 करोड़ के बूस्टर के बाद जानें BEL, HAL, BDL के लिए फ्रेश टारगेट

Defence Stocks to BUY: डिफेंस एक्वीजिशन काउंसिल (DAC) ने 54000 करोड़ रुपए के रक्षा खरीद सौदे को मंजूरी दी है. इसकी मदद से इंडियन आर्म्ड फोर्सेस की ऑपरेशनल कैपेसिटी को बूस्टर मिलेगा. FY25 में अब तक काउंसिल की तरफ से 2.2 लाख करोड़ के खरीद प्रस्ताव को लेकर AoN जारी किया है. Q4 में डिफेंस ऑर्डर में तेजी देखी जा रही है. इस खबर के बाद डिफेंस कंपनियों के शेयर में अच्छा एक्शन देखा जा रहा है. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने Bharat Electronics, Hindustan Aeronautics, Bharat Dynamics समेत कई  डिफेंस कंपनियों को लेकर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है और नए टारगेट भी दिए गए हैं. जानिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6