3 साल में 8.45 लाख करोड़ का ऑर्डर, लॉन्ग टर्म के लिए 3 शानदार Defence PSU Stocks

Defence Stocks to BUY: डिफेंस सेक्टर फिर से चर्चा में है. भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध और फिर सीजफायर ने इस बात को फिर से साबित कर दिया है कि भारत के लिए डिफेंस सेक्टर काफी अहम बना रहेगा और आने वाले सालों में स्वदेशीकरण पर फोकस रहेगा और लाखों करोड़ रुपए के ऑर्डर जारी किए जाएंगे. FY22–25 के बीच डिफेंस एक्वीजिशन काउंसिल यानी DAC ने 8.45 लाख करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी. यह पिछले तीन सालों के मुकाबले 3.3x गुना ज्यादा है. माना जा रहा है कि FY26–27 के दौरान डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के लिए मेगा ऑर्डर जारी किए जाएंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6