BEL Share Price: भारत-पाकिस्तान के बीच इस महीने जब युद्ध जैसी स्थिति बनी थी, तो इसके बाद डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के पोर्टफोलियो पर फोकस शिफ्ट हुआ था. पाकिस्तान की ओर से इस्तेमाल में लाए गए तुर्किए के ड्रोन्स को नेस्तनाबूत करने में Bharat Electronics Limited (BEL) के आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम का बड़ा योगदान था. दोनों देशों के बीच सीज़फायर के बाद से Defence Stocks में रैली देखने को मिली है. वहीं, तीसरी तिमाही के नतीजों और मैनेजमेंट कॉमेंट्री के बाद भी कई शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी आई है. BEL का शेयर भी उफान पर है.