Axis Direct Top 5 Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता मिला-जुला रहा. इस दौरान वैश्विक अस्थिरता के चलते बाजार ने सीमित दायरे में कारोबार किया. निफ्टी के लिए 22,250-22,650 की रेंज काफी अहम है और यहां से एक बड़ा ब्रेकआउट होने की उम्मीद है. बाजार के इस माहौल में एक्सिस डायरेक्ट ने पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 5 स्टॉक्स चुने हैं. इनमें 15 दिन के लिहाज से खरीदारी की सलाह दी है. साथ ही, इनके टारगेट, स्टॉप लॉस और एंट्री रेंज बताए हैं.