Stock to Buy: पिछले हफ्ते निफ्टी और सेंसेक्स वोलेटिलिटी के बाद फ्लैट नोट पर बंद हुए हैं. बजट ने मार्केट के सेंटिमेंट्स को बूस्ट किया, जबकि आरबीआई के रेट कट का इम्पैक्ट पहले मार्केट में फैक्टर था. FII अभी भी सेलिंग मोड में हैं लेकिन सेलिंग का मोमेंटम थोड़ा स्लो हो गया है. इस हफ्ते मार्केट का फोकस दिल्ली चुनाव के नतीजे पर रहेगा. ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने अगले 15 दिन के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 5 शेयर चुने हैं. साथ स्टॉक के टारगेट प्राइस, एंट्री रेंज और स्टॉप लॉस भी बताए हैं.