Axis Direct Top 5 Positional Stocks to Buy: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम ने बाजार में तेज उछाल का मार्ग प्रशस्त किया है. इसके साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारत में अपनी इक्विटी खरीद फिर से शुरू कर सकते हैं. सेंसेक्स और निफ्टी में 3.6 फीसदी से अधिक की तेजी आई. बाजार में जोश के बीच एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 5 स्टॉक्स चुने हैं, जो 15 दिनों में तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं. साथ ही इनके लिए टारगेट, स्टॉप लॉस और एंट्री प्राइस रेंज बताए हैं.
1/5पैकेज्ड फूड कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) का शेयर 5607.5 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. एंट्री प्राइस रेंज 5,500 - 5,563 रुपये प्रति शेयर दिया है. टारगेट प्राइस 5,800 रुपये है और स्टॉप लॉस 5,430 रुपये है. स्टॉक का 52 वीक हाई 6,473.10 रुपये है और लो 4,506.50 रुपये है.
2/5कमर्शियल व्हीकल कंपनी Ashok Leyland का शेयर 231.20 रुपये पर है. एंट्री प्राइस रेंज 227 - 231 रुपये प्रति शेयर दिया है. टारगेट प्राइस 250 रुपये है और स्टॉप लॉस 222 रुपये है. स्टॉक का 52 वीक हाई 264.70 रुपये है और लो 190.05 रुपये है.
3/5स्टॉक ब्रोकिंग एंड एलायड कंपनी Nuvama Wealth का शेयर 6084.5 रुपये पर है. एंट्री प्राइस रेंज 6,093 - 6,133 रुपये प्रति शेयर दिया है. टारगेट प्राइस 6,473 रुपये है और स्टॉप लॉस 6,030 रुपये है. स्टॉक का 52 वीक हाई 7,647.95 रुपये है और लो 4,120 रुपये है.
4/5टेलीकॉम इंफ्रा कंपनी Indus Towers का शेयर शेयर 397.35 रुपये पर है. टारगेट प्राइस 426 रुपये है और स्टॉप लॉस 390 रुपये है. एंट्री प्राइस रेंज 396 - 399 रुपये प्रति शेयर दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई 460.70 रुपये है और लो 292 रुपये है.
5/5नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) Manappuram Finance का शेयर 230.65 रुपये पर है. टारगेट प्राइस 245 रुपये है और स्टॉप लॉस 227 रुपये है. एंट्री प्राइस रें 229 - 231.50 रुपये प्रति शेयर दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई 247.55 रुपये है और लो 138.40 रुपये है. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)