Axis Direct Top 5 Fundamental Stocks: ग्लोबल मार्केट के मजबूत रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार (20 जनवरी) को तेजी आई है. बाजार में बढ़त के बीच ब्रोकरेज हाउस एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 5 स्टॉक्स चुने हैं. इनमें 5 से 30 दिनों के लिए निवेश की सलाह है. साथ ही, स्टॉक की एंट्री रेंज, स्टॉप लॉस और टारगेट भी बताए हैं.
1/5डिफेंस स्टॉक भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) को Axis Direct ने पोजिशनल पिक में शामिल किया है. शेयर अभी 1326.25 रुपये पर है. एंट्री प्राइस रेंज 1,313 - 1,327 रुपये है. 1,288 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ प्रति शेयर 1,444 रुपये का टारगेट दिया है.
2/5डाई एंड पिग्मेंट्स कंपनी Kiri Industries पर Axis Direct ने खरीदारी की सलाह दी है. शेयर अभी 993.5 रुपये पर है. एंट्री प्राइस रेंज 970 - 985 रुपये है. 955 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ प्रति शेयर 1,087 रुपये का टारगेट दिया है.
3/5आयरन एंड स्टील कंपनी JSW Steel को Axis Direct ने पोजिशनल पिक बनाया है. शेयर अभी 917.6 रुपये पर है. एंट्री प्राइस रेंज 904 - 913 रुपये है. 899 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ प्रति शेयर 955 रुपये का टारगेट दिया है.
4/5आईटी कंपनी Cyient पर Axis Direct ने BUY की रेटिंग दी है. शेयर अभी 1745 रुपये पर है. एंट्री प्राइस रेंज 1,740 - 1,765 रुपये है. 1,720 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ प्रति शेयर 1,900 रुपये का टारगेट दिया है.
5/5सीमेंट कंपनी Dalmia Bharat Sugar को Axis Direct ने पोजिशनल पिक बनाया है. शेयर अभी 377 रुपये पर है. एंट्री प्राइस 372 रुपये है. 353 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ प्रति शेयर 410 रुपये का टारगेट दिया है. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)