Aixs Direct Top Positional Stocks to Buy: घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के बावजूद शुक्रवार (7 मार्च) को डिफेंस कंपनियों के शेयर (Defence Stocks) फोकस में हैं. कारोबार के दौरान इंट्रा-डे में 8% तक चढ़ गए. डिफेंस स्टॉक्स में तेजी, यूरोपीय यूनियन ने EU के लिए 800 अरब यूरो (लगभग 850 अरब डॉलर) की रिआर्ममेंट प्लान की घोषणा के बाद आई है.
1/5बता दें कि हाल के वर्षों में भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी हुई है, जो FY24 में रिकॉर्ड 21,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह पिछले वित्त वर्ष से 33 फीसदी ज्यादा है. भारत ने FY26 तक 30,000 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट लक्ष्य रखा है. ऐसे में यूरोपीय यूनियन की नई 850 अरब डॉलर की योजना घरेलू सार्वजनिक और निजी रक्षा कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करती है.
2/5ऐसे में ब्रोकरेज एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए डिफेंस समेत 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें 15 दिनों के लिहाज से निवेश करना है.
3/5डिफेंस पीएसयू स्टॉक (Defence PSU Stock) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (Garden Reach Shipbuilders) पर खरीद की सलाह दी गई है. शेयर में शुक्रवार को 7.87 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. ब्रोकरेज ने 1,545 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. स्टॉप लॉस 1,355 रुपये रखा है. एंट्री प्राइस रेंज 1,375 - 1,390 रुपये प्रति शेयर है. टाइम फ्रेम 0-15 दिन है. डिफेंस स्टॉक (Defence Stock) का 52 वीक हाई 2,834.60 रुपये है, जो इसने 5 जुलाई 2024 को बनाया था. 52 वीक लो 674.25 रुपये है. शेयर अपने हाई से 54 फीसदी नीचे है.
4/5एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems) में BUY की रेटिंग दी गई है. शुक्रवार को शेयर 6.54 फीसदी बढ़कर 121.30 रुपये पर पहुंच गया. डिफेंस स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 128.50 रुपये दिया गया है. स्टॉप लॉस 114.50 रुपये रखना है. एंट्री प्राइस रेंज 116.80 - 118 रुपये प्रति शेयर है. डिफेंस स्टॉक (Defence Stock) का 52 वीक हाई 157 रुपये है, जो इसने 21 जनवरी 2025 को बनाया है. 52 वीक लो 88.10 रुपये है. शेयर अपने हाई से 27.48 फीसदी नीचे है. टाइम फ्रेम 0-15 दिन है.
5/5स्मॉलकैप कंपनी Refex Industries पर Axis Direct ने BUY रेटिंग दी है. शुक्रवार को शेयर 5 फीसदी बढ़कर 425.80 रुपये पर पहुंच गया. 456 रुपये का टारगेट दिया गया है. स्टॉप लॉस 404 रुपये रखना है. एंट्री प्राइस रेंज 409 - 415 रुपये है. स्टॉक का 52 वीक हाई 600 रुपये और लो 120.32 रुपये है. शेयर अपने हाई से 32.40 फीसदी नीचे है. टाइम फ्रेम 0-15 दिन है. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)