Axis Bank Share Price: दिग्गज प्राइवेट बैंक Axis Bank ने बुधवार को अपने नतीजे पेश किए हैं, जोकि काफी निराशाजनक रहे हैं. इसके बाद गुरुवार को बैंक के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. शेयर 6.62% गिरकर 1,157 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था, जबकि आज स्टॉक 1,239 रुपये पर खुला था. शेयरों में इतनी गिरावट इसलिए आ रही है क्योंकि इस तिमाही में अभी तक जितने बैंकों के नतीजे आए, उनमें एक्सिस बैंक का नतीजा सबसे खराब रहा है.