Stock to Buy: टैरिफ अनिश्चितता के बीच ब्रोकिंग फर्म पीएल कैपिटल ने 12 महीने के लिए निफ्टी का टारगेट रिवाइज कर 25,521 कर दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, प्रमुख सेक्टर बाजार को मजबूती और सपोर्ट प्रदान करेंगे. ऐसे में लॉन्ग टर्म नजरिए के साथ क्वालिटी स्टॉक्स पर फोकस करना है. ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल ग्रुप ने कई स्टॉक्स पर पॉजिटिव है. इन स्टॉक्स में ABB India, M&M, ITC, Maruti Suzuki, ICICI Bank शामिल हैं.
1/8पीएल कैपिटल ने हैवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट कंपनी ABB India को हाई कन्विक्शन पिक बनाया है. शेयर अभी 5567.95 रुपये पर है. टारगेट प्राइस 6,955 रुपये रखा है, जो 25 फीसदी ज्यादा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 9,200 रुपये और लो 4,590.05 रुपये है.
2/8पैसेंजर कार्स एंड यूटिलिटी व्हीकल्स महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) पर खरीदारी की सलाह दी है. शेयर अभी 2679.35 रुपये पर है. टारगेट प्राइस 3,218 रुपये रखा है, जो 20 फीसदी ज्यादा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 3,276.30 रुपये और लो 1,998.85 रुपये है.
3/8ब्रोकरेज ने डिफेंस पीएसयू स्टॉक (Defence PSU Stock) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को हाई कन्विक्शन पिक में शामिल किया है. टारगेट 340 रुपये प्रति शेयर दिया है. करंट प्राइस से इसमें 15 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई 340.35 रुपये और लो 221 रुपये है.
4/8ब्रोकरेज ने देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki) को हाई कन्विक्शन पिक में शामिल किया है. टारगेट 14,194 रुपये प्रति शेयर दिया है. करंट प्राइस से इसमें 21 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई 13,675 रुपये और लो 10,725 रुपये है.
5/8फार्मा कंपनी सिप्ला (Cipla) पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है. शेयर अभी 1515.45 रुपये पर है. टारगेट प्राइस 1,730 रुपये रखा है, जो 14 फीसदी ज्यादा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 1,702 रुपये और लो 1,310.05 रुपये है.
6/8दिग्गज प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को हाई कन्विक्शन पिक में शामिल किया गया है. टारगेट 1,550 रुपये प्रति शेयर दिया है. करंट प्राइस से इसमें 10 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई 1,408.60 रुपये और लो 1,048.35 रुपये है.
7/8हॉस्पिटल स्टॉक्स मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Max Healthcare Institute) पर खरीद की सलाह दी गई है. टारगेट 1,330 रुपये प्रति शेयर दिया है. करंट प्राइस से इसमें 23 फीसदी का अपसाइड दिख सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई 1,227.50 रुपये और लो 743 रुपये है.
8/8डाइवर्सिफाइड एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) को हाई कन्विक्शन पिक में शामिल किया गया है. शेयर अभी 427.25 रुपये पर है. टारगेट प्राइस 524 रुपये दिया गया है, जो 23 फीसदी ज्यादा रिटर्न है. स्टॉक का 52 वीक हाई 500.01 रुपये और लो 381.24 रुपये है. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)