फार्मा स्टॉक्स का किंग! मार्केट क्लोजिंग से पहले कर दीजिए निवेश, 52-Week हाई तोड़ सकता है शेयर

फार्मा सेक्टर में जबरदस्त जोश है और Sun Pharma को लेकर CITI ने बड़ा भरोसा दिखाया है. कंपनी के कई प्रोडक्ट्स की मजबूत डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट में बढ़त को देखकर ब्रोकरेज ने TP बढ़ाया है. Nifty Pharma Index भी नए टारगेट की ओर बढ़ते हुए दमदार ट्रेंड दिखा रहा है.
फार्मा स्टॉक्स का किंग! मार्केट क्लोजिंग से पहले कर दीजिए निवेश, 52-Week हाई तोड़ सकता है शेयर

फार्मा सेक्टर एक बार फिर मार्केट का किंग बनकर उभर रहा है. खास बात यह है कि इस तेजी के बीच Sun Pharma पर ग्लोबल ब्रोकरेज CITI ने बेहद भरोसा जताया है और स्टॉक पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 2180 रुपये का टारगेट दिया है. मौजूदा समय में स्टॉक 1820 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि आने वाले दिनों में यह 52-week हाई को आसानी से तोड़ सकता है.

CITI की यह रिपोर्ट इंडिया हेल्थकेयर टूर के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें कंपनी के कई बड़े प्रोडक्ट्स और इंटरनेशनल मार्केट में उसके ग्रोथ ट्रेंड की डिटेल स्टडी की गई है. रिपोर्ट में कई मजबूत पॉइंट सामने आए हैं, जो निवेशकों के लिए काफी अहम हैं.

Ilumya को लेकर कंपनी को कोई बड़ी टेंशन नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक Sun Pharma को Ilumya दवा के बायोसिमिलर से कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है. कंपनी का मानना है कि इस दवा का पेटेंट 2031 के बाद भी काफी समय तक सेफ जोन में रह सकता है. इसका सीधा मतलब है कि इस प्रोडक्ट से आने वाले कई सालों तक मजबूत रेवेन्यू फ्लो मिलता रहेगा.

मुनाफे की मशीन! ये शेयर साबित हो सकता है स्टॉक मार्केट का असली बुल, Jefferies ने लगाया है दांव, देखिए TP

Leqselvi की बाजार में मजबूत पकड़

CITI का कहना है कि Leqselvi के लिए मरीजों की प्रतिक्रिया काफी पॉजिटिव है. इसके साथ ही प्रोडक्ट के लिए payer coverage भी तेजी से बढ़ रहा है. Alopecia Areata के इलाज में फिलहाल प्रिस्क्राइबर्स के पास बहुत ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं और इसलिए एक safe JAK inhibitor के तौर पर Leqselvi की डिमांड लगातार मजबूत होती दिख रही है.

हफ्तेभर में ही हरा हो जाएगा पोर्टफोलियो! 5 एक्सपर्ट ने ट्रेडर्स के लिए चुने ये शेयर, जानें टारगेट प्राइस और स्टॉपलॉस

Unloxyt की परफॉर्मेंस सेक्टर में सबसे अलग

Unloxyt के मामले में Sun Pharma ने एक खास जगह बना ली है. इस दवा में drug-related discontinuation rate सबसे कम है, adverse events भी न्यूनतम हैं और इसकी efficacy भी कंपटीशन की तुलना में बेहतर है. यही वजह है कि यह प्रोडक्ट एक अलग स्पेस क्रिएट कर रहा है और कंपनी की ग्रोथ में लंबी दूरी तक योगदान देगा.

India बिज़नेस पर Trade Generics का दबाव कम

CITI की रिपोर्ट का एक और दिलचस्प पॉइंट यह है कि इंडिया बिजनेस सेगमेंट में Sun Pharma को trade generics से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है. इसका कारण यह है कि कंपनी की Acute और Anti-infectives कैटेगरीज में उपस्थिति सीमित है. इसलिए प्राइसिंग प्रेशर उसे उतना प्रभावित नहीं करता.

R&D लागत और लॉन्च खर्च में उतार-चढ़ाव

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि R&D पर खर्च और नए प्रोडक्ट लॉन्च से जुड़ी लागत में समय-समय पर थोड़ा ‘lumpiness’ जरूर देखने को मिलता है, लेकिन कंपनी का संचालन मॉडल इतना स्ट्रॉन्ग है कि ऑपरेटिंग लेवरेज मार्जिन को सपोर्ट करता रहता है.

Stock to Sell: ये तो टेंशन वाली बात है! मार्केट में तेजी के बीच इस फार्मा स्टॉक को लेकर आई बुरी खबर, आ सकती है 42% की गिरावट

Nifty Pharma Index की तेजी जारी

फार्मा सेक्टर की तेजी सिर्फ Sun Pharma तक सीमित नहीं है. पूरा इंडेक्स एक मजबूत अपट्रेंड में दिखाई दे रहा है. सितंबर के बाद से Nifty Pharma Index लगातार higher highs और higher lows बनाता दिख रहा है, जो एक क्लासिक बुलिश पैटर्न है.

पिछले हफ्ते इंडेक्स ने 22,750 के बड़े रेजिस्टेंस के ऊपर क्लोजिंग दी, जिससे तेजी का नया दौर शुरू हो गया है. इस महीने इंडेक्स पर एक बड़ी Marubozu बुलिश कैंडल भी बनी है, जो दिखाती है कि खरीदारी पूरे जोश में है.

निवेशकों के काम की बात

कुल मिलाकर Sun Pharma और पूरा फार्मा सेक्टर इस समय मजबूत फेज में है. इंटरनेशनल मार्केट में डिमांड, कंपनी की स्ट्रॉन्ग प्रोडक्ट लाइन, रिस्क कम और डेरिवेटिव पोजिशनिंग मिलकर एक ऐसा सीन बना रहे हैं जो स्टॉक को नए हाई तक ले जा सकता है. अगर मार्केट क्लोजिंग से पहले निवेश की सोच रहे हैं, तो फार्मा सेक्टर इस समय एक दमदार ऑप्शन बनकर सामने है.

ऑर्डर मिलते ही ग्रीन एनर्जी स्टॉक में 5% का उछाल, सालभर में 51% से ज्यादा गिर चुका है शेयर, रखें नजर

खबर से जुड़े FAQs

1. क्या Sun Pharma इस वक्त निवेश के लिए सही स्टॉक है?

CITI की रिपोर्ट और फार्मा सेक्टर की तेजी इसे मजबूत चॉइस बनाती है.

2. क्या Sun Pharma 52-week हाई तोड़ सकता है?

हां, रिपोर्ट के अनुसार स्टॉक में मजबूत अपसाइड पोटेंशियल है.

3. Nifty Pharma Index का नया टारगेट क्या है?

इंडेक्स के 23,500 तक जाने की संभावना जताई जा रही है.

4. क्या R&D खर्च से मार्जिन पर दबाव आएगा?

नहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग लेवरेज काफी स्ट्रॉन्ग है.

5. किन प्रोडक्ट्स से Sun Pharma को सबसे ज्यादा ग्रोथ मिल रही है?

Ilumya, Leqselvi और Unloxyt इस समय कंपनी की मेन ग्रोथ ड्राइवर्स हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6