77% रिटर्न के लिए खरीदें यह Pharma Stock, इस साल अब तक 22% दिया रिटर्न

Pharma Stocks to BUY: फार्मा सेक्टर की कंपनी Procter & Gamble Health के शेयर ने हाल ही में बड़ा ब्रेकआउट दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर में नई तेजी की शुरुआत हुई है और यह लंबी चलने वाली है. जानिए क्या टारगेट दिए गए हैं.
77% रिटर्न के लिए खरीदें यह Pharma Stock, इस साल अब तक 22% दिया रिटर्न

Procter Gamble Health Share Price Target 2025.

Pharma Stocks to BUY: शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखी जा रही है और निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 24700 के पार कारोबार कर रहा है. कई सारे स्टॉक्स में नतीजों के बाद अच्छी तेजी देखी जा रही है. आउटलुक अगर दमदार है तो स्टॉक्स पर लॉन्ग टर्म का नजरिया बनाकर रखें. इस आर्टिकल में एक ऐसे ही स्टॉक्स के बारे में बात करेंगे तो फार्मा स्पेस (Pharma Stocks) से है और इसमें 77% अपसाइड का सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया गया है. स्टॉक का नाम है प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ इस समय यह शेयर 4 सालों के उच्चतम स्तर पर 6300 रुपए (Procter & Gamble Health Share Price) के पार ट्रेड कर रहा है.

Procter & Gamble Health Share Price Target

वेंचुरा सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को टेक्निकल ब्रेकआउट के आधार पर पिक किया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 6200 रुपए (Procter & Gamble Health Share Price) पर बंद हुआ था और आज हफ्ते के पहले सेशन में यह करीब दो फीसदी की तेजी के साथ 6300 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. इसके लिए पहला सपोर्ट लेवल 6127-5903 रुपए की रेंज में है जिसका बेस 5722 रुपए पर है. अगर यह स्तर टूटता है तो 5542-5438 रुपए की रेंज में दूसरा सपोर्ट है. ब्रोकरेज ने इसके नीचे 4900 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है और 11000 रुपए का सबसे बड़ा टारगेट दिया है. फरवरी 2021 में शेयर ने 7500 रुपए का लाइफ हाई बनाया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

Procter & Gamble Health Share Analysis

Procter & Gamble HealthDetails (INR)
वर्तमान प्राइस6300
पहला सपोर्ट लेवल6127 - 5903 (बेस: 5722)
दूसरा सपोर्ट लेवल5542 - 5438
स्टॉपलॉस4900
टारगेट प्राइस11000
लाइफ हाई7500 (फरवरी 2021 में)


Procter & Gamble Health पर ब्रोकरेज इतना बुलिश क्यों?

ब्रोकरेज ने कहा कि सितंबर 2016 में जब यह शेयर 681 रुपए पर था तब इसमें अपट्रेंड की शुरुआत हुई और फरवरी 2021 में इसने 7500 रुपए का हाई बनाया. लोअर टॉप पैटर्न बना और प्रॉफिट बुकिंग हावी हुई. अक्टूबर 2022 में शेयर ने 3883 रुपए का लो बनाया. फिर बायर्स हावी हुए मार्च 2023 से शेयर में अपट्रेंड की शुरुआत हुई. 2016 से अब तक शेयर ने हर बार अपने ऐवरेज को सपोर्ट किया है. मार्च 2023 से मई 2025 तक यह शेयर अपनी रेंज में ट्रेड करता रहा. हाल ही में इस स्टॉक ने ट्राएंगल ब्रेकआउट दिया है जिसे वॉल्यूम का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. शेयर में अपट्रेंड बने रहने के पूरे-पूरे संकेत मिल रहे हैं.

5 प्वाइंट्स में Procter & Gamble Health के बारे में सबकुछ जानें

  • प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ (Procter & Gamble Health) ओवर-द-काउंटर (OTC) मेडिसिन, विटामिन, मिनरल, और सप्लिमेंट्स प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है.
  • इस समय यह 6300 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. फरवरी 2021 में शेयर ने 7500 रुपए का लाइफ हाई बनाया था.
  • ब्रोकरेज ने शेयर में गिरावट आने पर 4900 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है और 1100 रुपए का अब तक का सबसे बड़ा टारगेट दिया है.
  • पिछले एक हफ्ते में शेयर में 7.5%, एक महीने में 9% और इस साल अब तक 22% का रिटर्न दिया है.
  • Q1 में कंपनी के सेल्स में 20% का ग्रोथ दिखा और नेट प्रॉफिट 17 करोड़ रुपए से बढ़कर 66 करोड़ रुपए रहा.

Procter & Gamble Health Share Price History

Procter & Gamble Health का शेयर 6300 रुपए के पार कारोबार कर रहा है और यह पिछले 4 सालों के उच्चतम स्तर पर है.मार्च के महीने में शेयर ने 4903 रुपए का लो बनाया था जो इसका इस साल का न्यूनतम स्तर है जहां ब्रोकरेज का स्टॉपलॉस दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 7.5%, एक महीने में 9%, तीन महीने में 24%, छह महीने में 18%, इस साल अब तक 20% और एक साल में 18% की तेजी आई है.

क्या करती है कंपनी और Q1 रिजल्ट कैसा रहा?

हाल ही में कंपनी ने जून तिमाही के रिजल्ट का ऐलान किया है. Q1 में कंपनी का सेल्स 20% के सालाना ग्रोथ के साथ 333 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 17 करोड़ रुपए से बढ़कर 66 करोड़ रुपए रहा. प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ (Procter & Gamble Health) ओवर-द-काउंटर (OTC) मेडिसिन, विटामिन, मिनरल, और सप्लिमेंट्स प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है.कंपनी के पास Whisper, Vicks और Old Spice जैसे अन्य प्रमुख FMCG ब्रांड भी हैं जो उसकी ग्रुप से जुड़ी पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं.

आर्टिकल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. Procter & Gamble Health इस समय कितने रुपए में ट्रेड कर रहा है?

  • वर्तमान में यह शेयर 6300 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है.

Q2. Procter & Gamble Health शेयर के लिए ब्रोकरेज का target क्या है?

  • ब्रोकरेज ने 77% अपसाइड पर 11000 रुपए का सुपर-अग्रेसिव लक्ष्य रखा है.

Q3. इसका 52‑वीक हाई‑लो और हालिया रिटर्न क्या रहे?

  • 52‑वीक हाई 6490 रुपए और लो 4912 रुपए है. इस साल अब तक 22% रिटर्न दिया है.

Q4. Q1 FY26 के सेल्स और प्रॉफिट में क्या वृद्धि हुई??

  • Q1FY26 में ऑपरेशनल रेवेन्यू 339 करोड़ रुपए (+19.3% YoY) और नेट प्रॉफिट 66.18 करोड़ रुपए (+294% YoY) रहा.

Q5. Procter & Gamble Health क्या करती है?

  • प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ (Procter & Gamble Health) ओवर-द-काउंटर (OTC) मेडिसिन, विटामिन, मिनरल, और सप्लिमेंट्स प्रोडक्ट्स बेचती है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6