&format=webp&quality=medium)
Best Pharma Stocks to BUY in 2025.
Pharma Stocks to BUY: शेयर बाजार में सेंटिमेंटल कमजोरी के कारण अच्छी खबर के बावजूद सलेक्ट स्टॉक्स कमजोरी दिखा रहे हैं. यह लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए क्वॉलिटी शेयर को सस्ते भाव पर खरीदने का सुनहरा मौका है. फार्मा सेक्टर की दिग्गज अरबिंदो फार्मा को लेकर एक बड़ी पॉजिटिव खबर है. कंपनी ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में Penicillin-G फेसिलिटी को शुरू किया है. आने वाले समय में इस सिंगल प्रोडक्ट के कारण मुनाफे में बड़ा जंप देखने को मिलेगा. इस समय यह शेयर 35% करेक्शन के साथ 1050 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. 50% अपसाइड का टारगेट दिया गया है.
डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म इलारा कैपिटल ने प्लांट विजिट के बाद Aurobindo Pharma को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है. कंपनी काकीनाडा में Pen-G नई प्लांट शुरू करने जा रही है. ग्लोबली हर साल 70-80 किलो टन और भारत में 18 किलो टन Pen-G की डिमांड है, जिसकी मैक्सिमम सप्लाई चीन से होती है. नतीजन, जियो पॉलिटिकल क्राइसिस के समय इसका शॉर्टेज हो जाता है. नॉर्थ चाइना फार्मास्युटिकल्स ग्रुप और CSPC फार्मास्युटिकल्स ग्रुप दो दिग्गज प्रोड्यूसर हैं. बहुत कम मात्रा में इसका प्रोडक्शन यूरोप और अमेरिका में भी होता है. काकीनाडा प्लांट की फुल कैपेसिटी 15 किलो टन है. फुल कैपेसिटी यूटिलाइजेशन के बाद भारत की 80% जरूरत अरबिंदो फार्मा करेगी.
Pen-G फेसिलिटी डेवलप करने के लिए कंपनी ने 300 मिलियन डॉलर का बड़ा निवेश किया है. आने वाले 1-2 क्वॉर्टर में कैपेसिटी यूटिलाइजेशन इंप्रूव होने की उम्मीद है. मैनेजमेंट का मानना है कि FY26 में यह प्लांट प्रॉफिटेबल रहेगा और FY7 तक प्लांट यूटिलाइजेशन 100% पर पहुंच जाने की उम्मीद है. बता दें कि Penicillin-G का इस्तेमाल बैक्टीरियल इंफेक्शन दूर करने के लिए होता है. कई सारे अन्य एंटीबायोटिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए पेन-जी का इस्तेमाल बेस कंपोनेंट के तौर पर होता है.
ऐनालिस्ट ने कहा कि अगर ट्रंप फार्मा पर भी हाई टैरिफ लगाएंगे तो यह रिस्क होगा. बता दें कि Aurobindo Pharma का 90% रेवेन्यू इंटरनेशनल मार्केट से और 10% डोमेस्टिक से आता है. कंट्री स्पेसिफिक बात करें तो 46% रेवेन्यू अमेरिका से और 27% के करीब यूरोप से आता है. इस समय यह शेयर 1050 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. BUY रेटिंग के साथ 1568 रुपए का टारगेट दिया गया है जो 50% से अधिक है. सितंबर 2024 में शेयर ने 1592 रुपए का हाई बनाया था. वहां से यह 35% करेक्ट हो चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)