&format=webp&quality=medium)
Pharma Stock to buy
Pharma Stock to Buy: घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार (5 जुलाई) को कमजोर शुरुआत हुई. बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव है. बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी जायडस लाइफसाइंसेस (Zydus lifescience) को टेक्निकल पिक बनाया है. ब्रोकरेज ने Zydus lifescience में 2-3 दिन के लिए खरीदारी की सलाह दी है.
घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार (5 जुलाई) को लंबे समय के साथ गिरावट के साथ ओपनिंग देखने को मिली. सेंसेक्स-निफ्टी में नुकसान के बीच बैंक निफ्टी भी दबाव में दिखा. सेंसेक्स 271 गिरकर 79,778 पर खुला. निफ्टी 89 अंक गिरकर 24,213 पर खुला. बैंक निफ्टी 543 अंक गिरकर 52,560 पर खुला. IT और फार्मा शेयरों में तेजी थी, लेकिन बैंकिंग शेयरों में दबाव दिखा.
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने Zydus lifescience को टेक्निकल पिक बनाया है. 2-3 दिन के लिए स्टॉक का लक्ष्य 1200 रुपये रखा है. 4 जुलाई 2024 को शेयर 1139 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, मौजूदा भाव से शेयर 4-5 फीसदी उछल सकता है.
बाजार में गिरावट के बीच Zydus lifescience में शुक्रवार को तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ. बाजार खुलते ही शेयर करीब 1 फीसदी उछल गया. हफ्ते भर में ही यह शेयर 8 फीसदी के आसपास की तेजी दिखा चुका है. बीते एक साल में शेयर का रिटर्न करीब 100 फीसदी रहा है. 6 महीने में शेयर का रिटर्न 60 फीसदी और इस साल अबतक 65 फीसदी रहा. 1 महीने में शेयर करीब 10 फीसदी चढ़ चुका है. BSE पर शेयर का 52 वीक हाई 1,171.95 और लो 564.05 है. कंपनी का मार्केट कैप 1.16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)