&format=webp&quality=medium)
पेटीएम के शेयर पर आज दबाव दिख रहा है. दरअसल, ब्लॉक डील की खबर है. आज Elevation Capital पेटीएम में करीब 1640 करोड़ रुपए के शेयर बेच सकता है. यह डील 1281 रुपए प्रति शेयर के भाव पर तय होगी. इस खबर के सामने आने के बाद शेयर में करीब 2% की गिरावट है और यह 1305 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. हालांकि, टेक्निकल चार्ट पर यह शेयर मजबूत नजर आ रहा है. आइए पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.
बता दें कि आज Elevation Capital पेटीएम में 1640 करोड़ रुपए के शेयर बेच सकता है. यह डील 1281 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हो सकती है. यह 1333 रुपए के लास्ट क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले करीब 3.9% डिस्काउंट है. बता दें कि एलिवेशन कैपिटल करीब 2% हिस्सेदारी बेचने जा रही है. वर्तमान में पेटीएम में इसकी हिस्सेदारी 15.33% है. ऐसे में ब्लॉक डील प्राइस पर शेयर का बड़ा सपोर्ट बनता है.
डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स ने पेटीएम शेयर को टेक्निकल आधार पर पिक किया है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को कैश में 1334-1330 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. लास्ट सेशन में यह शेयर 1333 रुपए पर था और आज यह गिरावट के साथ 1305 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. 1280 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. पहला टारगेट 1388 रुपए और दूसरा 1442 रुपए का दिया गया है. ब्रोकरेज ने कहा कि जब तक पेटीएम का शेयर 1280 रुपए का स्तर मेंटेन करता है, टेक्निकल आधार पर यह बुलिश आउटलुक दिखाता है.
ब्रोकरेज ने कहा कि डेली चार्ट पर पेटीएम के शेयर ने स्ट्रॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया है. इस शेयर ने 1325 रुपए की रेंज को ब्रेक किया है जिसे वॉल्यूम का सपोर्ट मिल रहा है. 1306 रुपए पर इसका 20 DMA है जिसे फिलहाल इसने मेंटेन किया है. 1285-1292 रुपए की रेंज में स्टॉक का स्ट्रॉन्ड डिमांड जोन है. कुल मिलाकर जब तक यह शेयर 1280 रुपए का स्तर मेंटेन करता है, तब तक यह अपवार्ड मोमेंटम में बने रहने की उम्मीद है.
पेटीएम का शेयर 1305 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. 52 वीक्स हाई 1352 रुपए है और लो 652 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में नेट आधार पर -2.25% की गिरावट आई है जबकि दो हफ्ते का रिटर्न करीब 3% और एक महीने का रिटर्न 1.5% है. नवंबर महीने में अब तक शेयर ने 1353 रुपए का हाई और 1260 रुपए का लो बनाया है. अक्टूबर महीने में शेयर ने 1323 रुपए का हाई और 1118 रुपए का लो बनाया था.
