&format=webp&quality=medium)
Paradeep Phosphates Share Price: फर्टिलाइजर सेक्टर की कंपनी Paradeep Phosphates के शेयरों में मंगलवार (29 जुलाई) को जबरदस्त तेजी दिखी. BSE Smallcap इंडेक्स का हिस्सा ये शेयर 14% तक उछल गया और अपने 52 वीक हाई पर चला गया. FY26 की पहली तिमाही में कंपनी के अच्छे नतीजे आने के चलते शेयरों में आज निवेशकों की ओर से उत्साह दिखा, जिसके चलते कमजोर बाजार में भी यहां इतनी तगड़ी खरीदारी होती दिखी.
Karnataka GST Case: UPI Payment से मिला ₹29 लाख का Notice, क्या है पूरा मामला?
पारादीप फॉस्फेट्स (Paradeep Phosphates) के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. शेयर कल 199.20 पर बंद हुआ था और ₹222 पर ओपन हुआ. इंट्राडे हाई ₹234.05 का था, जो कि 52 वीक हाई है. शेयर का 52-हफ्ते का लो ₹78.75 के लेवल पर था. कंपनी का मार्केट कैप ₹18,557 करोड़ (फुल) ₹8,155 करोड़ (फ्री फ्लोट) है.
कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में ₹255.8 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹5.3 करोड़ के मुकाबले 4,726.4% की बेतहाशा छलांग है. यह तेजी कंपनी के रेवेन्यू और ऑपरेशनल प्रदर्शन में मजबूत सुधार के कारण आई है.
India-UK Trade Deal: Whisky, Jaguar सस्ती और अब बढ़ेगा Export!
Q1FY26 में कंपनी का मुनाफा 4,726% उछला है. रेवेन्यू में 57.9% की बढ़त है. EBITDA तीन गुना से ज्यादा बढ़ा, मार्जिन दोगुना हुआ है. कंपनी की रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) आधार पर 57.9% बढ़कर ₹3,754 करोड़ हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹2,377 करोड़ थी. इस मजबूत बिक्री वृद्धि ने मुनाफे में जबरदस्त इजाफा किया.
EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की आय) ₹466 करोड़ रहा, जो पिछले साल की ₹147 करोड़ की तुलना में 217% की बढ़त है. EBITDA मार्जिन भी 6.18% से बढ़कर 12.41% पर पहुंच गया, जो कंपनी की लागत प्रबंधन और प्राइसिंग पावर में सुधार की वजह से आया है.
Upcoming IPO: IPO का धमाका! इस हफ्ते 5 नए इश्यू और 3 लिस्टिंग्स
अगर शेयर के प्रदर्शन को देखें तो इसका प्रदर्शन भी दमदार रहा है. पिछले 6 महीनों में शेयर 98% के आसपास चढ़ा है, यानी निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो चुका है. तीन महीनों में शेयर 55% चढ़ा है. 1 महीने में 42% और 2 हफ्तों में 29% की तेजी है. 1 हफ्ते में शेयर 18% ऊपर है. वहीं, 1 साल का रिटर्न देखें तो इसमें 162% का रिटर्न मिल चुका है. 2 साल में 254% और 3 सालों में 328% का रिटर्न मिल चुका है.
Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी
पारादीप फॉस्फेट्स के शानदार तिमाही नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. अगर कंपनी इसी तरह का प्रदर्शन बनाए रखती है, तो फर्टिलाइज़र स्पेस में यह स्टॉक लॉन्ग टर्म के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है.