भारी गिरावट में उल्टा दौड़ा ये शेयर, 4% से ज्यादा चढ़ा, आगे भी लगाएगा दौड़! ब्रोकरेज ने बढ़ाई रेटिंग, दिया नया टारगेट

ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी UBS ने खरीदारी के लिए एक दमदार स्टॉक चुना है. इस शेयर पर रेटिंग को भी अपग्रेड किया है. यहां दांव लगाने पर 24% तक का अपसाइड मिल सकता है.
भारी गिरावट में उल्टा दौड़ा ये शेयर, 4% से ज्यादा चढ़ा, आगे भी लगाएगा दौड़! ब्रोकरेज ने बढ़ाई रेटिंग, दिया नया टारगेट

ONGC के स्टॉक को मिला नया टारगेट (AI जनरेटेड फोटो)

ONGC Stock To Buy: एनर्जी सेक्टर से जुड़े स्टॉक ONGC यानी कि ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन पर खरीदारी की राय आई है. ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी UBS ने इस शेयर पर रेटिंग तो अपग्रेड की ही है. साथ में टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है. हालांकि मौजूदा हालात ऐसे हैं कि बाजार में पैसा लगाना निवेशकों के लिए मुश्किल होता जा रहा है. शुक्रवार को भी शेयर बाजार तेज गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स-निफ्टी 50 इंडेक्स 2-2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

लेकिन इस गिरावट में भी ये शेयर पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है. UBS को लगता है कि ये शेयर आने वाले समय में 24% तक दमदार रिटर्न निवेशकों को दिला सकता है. ऐसे में पैसा लगाने से पहले जरूर पता होना चाहिए कि किस टारगेट प्राइस के लिए खरीदारी करनी है?

Add Zee Business as a Preferred Source

UBS ने दिया कितना टारगेट प्राइस?

ONGC

ONGC से इस कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर

ओएनजीसी से SEAMEC को 329 करोड़ रुपए से ज्यादा का ऑर्डर मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट Seamec और Supreme Hydro Pvt Ltd के कंसोर्टियम को दिया गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) के डाइविंग सपोर्ट वेसल MSV Samudra Prabha के ऑपरेशन और मेंटेनेंस से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं.

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू GST सहित 329.92 करोड़ रुपए है. यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक में एक महत्वपूर्ण बढ़ोतरी है और ऐसे समय में मिला है जब ऑफशोर सेक्टर में गतिविधियां तेज हो रही हैं.

कंपनी के शेयरों में तेजी

ONGC के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. स्टॉक 5% से ज्यादा उछलकर 284.55 रुपए के स्तर पर पहुंच गया. पूरे सेशन के दौरान इसमें लगातार खरीदारी देखी गई, जिसे एनर्जी सेक्टर में सुधरते सेंटिमेंट और एक ग्लोबल ब्रोकरेज के अपग्रेड का सपोर्ट मिला.

ONGC के साथ-साथ SEAMEC Ltd के शेयरों में भी तेजी रही. कंपनी का स्टॉक करीब 3% चढ़कर 1,463.90 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. यह तेजी ONGC से मिले नए ऑर्डर के ऐलान के बाद देखने को मिली. कुल मिलाकर, एनर्जी डिमांड और ऑफशोर एक्टिविटी की मूल थीम बरकरार है, जिसका असर अब स्टॉक्स की मूवमेंट में भी दिखने लगा है.

कंपनी के स्टॉक का प्रदर्शन

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week16.606.26
2 Weeks16.206.10
1 Month2.050.73
YTD44.0518.52
3 Months47.4520.23
6 Months43.8518.42
1 Year39.7516.41
2 Years20.107.68
3 Years131.7587.72
5 Years179.65175.61
10 Years138.8597.03

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

FAQs

1. ONGC पर खरीदारी की सलाह क्यों आई है?

ग्लोबल ब्रोकरेज UBS ने रेटिंग अपग्रेड और टारगेट बढ़ाकर इस स्टॉक पर बुलिश रुख दिखाया है.

2. ONGC में कितना रिटर्न मिलने की उम्मीद है?

ब्रोकरेज के मुताबिक, यह स्टॉक आने वाले समय में करीब 24% तक का रिटर्न दे सकता है.

3. SEAMEC Ltd को ONGC से क्या ऑर्डर मिला है?

कंपनी को 329.92 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसमें डाइविंग सपोर्ट वेसल के ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम शामिल है.

4. ONGC और Seamec के शेयरों में तेजी क्यों आई?

एनर्जी सेक्टर में सुधरते सेंटिमेंट, ब्रोकरेज अपग्रेड और नए ऑर्डर जैसे ट्रिगर्स से दोनों स्टॉक्स में खरीदारी बढ़ी.

5. गिरते बाजार में ONGC में निवेश करना सही है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, गिरावट के बावजूद मजबूत सेक्टर थीम और अपग्रेड के चलते इसे पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6