Ola ने ऐसा क्या किया कि 15% तक दौड़ गए शेयर, घाटा बढ़ने के बावजूद इसलिए खरीदने को टूटे निवेशक

Ola Electric: जून तिमाही में घाटा गहराया, लेकिन FY26 के लिए मजबूत आउटलुक से स्टॉक 15% उछला
Ola ने ऐसा क्या किया कि 15% तक दौड़ गए शेयर, घाटा बढ़ने के बावजूद इसलिए खरीदने को टूटे निवेशक

Ola Share Price: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ola Electric ने जून तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी किए, जहां भले ही आय और मुनाफे में गिरावट रही, लेकिन FY26 के लिए कंपनी का आउटलुक इतना मजबूत है कि शेयर में सोमवार को 15% की तेजी देखने को मिली. शेयर 39.82 रुपये के पिछले क्लोज के मुकाबले 46.83 रुपये के इंट्राडे हाई पर गया था.

Ola का तिमाही प्रदर्शन: घाटा बढ़ा, लेकिन संकेत पॉजिटिव

कंपनी की ऑपरेशनल आय 49.6% घटकर ₹828 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,644 करोड़ थी. ऑटो सेगमेंट में ₹261 करोड़ का घाटा दर्ज किया गया. सेल सेगमेंट का घाटा भी बढ़कर ₹69 करोड़ पहुंचा, जो पहले ₹37 करोड़ था. बावजूद इसके, कंपनी ने बताया कि जून महीने में ऑटो सेगमेंट का EBITDA पॉजिटिव हो चुका है, जो एक बड़ा टर्निंग पॉइंट है.

VIDEO- Amazon Prime Day Sale 2025: 12 से 14 जुलाई तक 5 स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट

FY26 के लिए मजबूत अनुमान

कंपनी ने FY26 के लिए 3.25 से 3.75 लाख यूनिट बिक्री की गाइडेंस दी है. पूरे साल का रेवेन्यू ₹4,200 से ₹4,700 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है. कंपनी को FY26 के अंत तक Free Cash Flow (FCF) पॉजिटिव होने की उम्मीद है, यानी खर्चों से ज्यादा नकदी उत्पन्न होगी. FY26 के अंत तक ग्रॉस मार्जिन 35-40% तक जाने की संभावना जताई गई है, जिसमें PLI स्कीम से प्रति वाहन ₹40,000 तक का लाभ मिलेगा.

Top 5 AI Tricks for Influencer: हर Reel होगी Viral, इस्तेमाल कर लो 5 AI Hacks

Ola Electric rare-earth free motors विकसित कर रही है, जिससे लागत घटेगी और सप्लाई चेन पर निर्भरता कम होगी. कंपनी के पास ₹3,197 करोड़ की नकदी है और प्रबंधन का मानना है कि संचालन के लिए अतिरिक्त फंडिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी को अब भविष्य में किसी बड़े वारंटी खर्च की संभावना भी नहीं लग रही है.

क्या हैं आगे के ग्रोथ प्लान

कंपनी अपनी बैटरी यूनिट में 4680 सेल टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. FY26 की दूसरी तिमाही में नए मॉडलों की लॉन्च की योजना भी बनाई गई है.

लाखों ट्रेडर्स ने छोड़ा Zerodha, Groww, Upstox, वजह है SEBI का नया रूल!

Ola Electric का मार्केट कैप अब ₹17,652 करोड़ तक पहुंच गया है. निवेशकों ने कंपनी की FY26 रणनीति और कॉस्ट कंट्रोल को लेकर भरोसा दिखाया है, जो सोमवार को शेयर में आई 15% की उछाल से दिखाई दे रहा है.

कुल मिलाकर, भले ही Q1 FY26 में Ola Electric को झटका लगा हो, लेकिन कंपनी ने लागत सुधार, ग्रॉस मार्जिन विस्तार और FCF टर्नअराउंड के जरिए FY26 को एक मजबूत वर्ष बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. इन संकेतों के चलते निवेशकों में भरोसा बढ़ा है और कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी फिर से पटरी पर लौटती दिख रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6