&format=webp&quality=medium)
Ola Electric Share Price: हाल के सालों में शेयर बाजार में अगर कोई शेयर है, जो लिस्टिंग के बाद से अपने निवेशकों को रुला ही रहा है, तो वो है इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ola Electric Mobility. शेयर ने लिस्टिंग के बाद जो तेजी दिखाई थी, वो न जाने कबकी गायब हो चुकी है और उसके बाद से बस इसकी गिरावट ही याद है. नए साल में भी ओला के शेयरों में बिकवाली थमने का नाम नहीं ले रही है.
आज मंगलवार को स्टॉक में 7% से ज्यादा की गिरावट आई और इसके साथ ही Ola Electric लगातार 10वें ट्रेडिंग सेशन में टूट गया. इन 10 दिनों में शेयर करीब 25% से ज्यादा गिर चुका है, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट काफी कमजोर हो गया है. शेयर अपने 52-वीक हाई 80.75 से करीब 60% नीचे चल रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 14,374 करोड़ है.
कंपनी पर दबाव तब और बढ़ गया जब Ola Electric ने बताया कि उसके CFO हरीश अबीचंदानी ने इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह अब दीपक रस्तोगी को नया CFO नियुक्त किया गया है, जो 20 जनवरी 2026 से जिम्मेदारी संभालेंगे. एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि दीपक रस्तोगी सीनियर मैनेजमेंट का हिस्सा भी होंगे. इस्तीफे की खबर के बाद शेयर में और तेज बिकवाली देखने को मिली.
कारोबार के दौरान Ola Electric का शेयर गिरकर ₹32.26 तक पहुंच गया, जो करीब 9.8% की गिरावट है. यह दिसंबर 2025 के बाद की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट मानी जा रही है. कमजोर बाजार का असर भी शेयर पर पड़ा, क्योंकि निफ्टी भी आज 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक Ola Electric लगातार बेयरिश ट्रेंड में बना हुआ है. स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है. गिरावट के दौरान वॉल्यूम भी बढ़ा हुआ रहा, जो पिछले 30 दिन के औसत से करीब 1.3 गुना ज्यादा है. इसका मतलब है कि बिकवाली मजबूत है, लेकिन खरीदारी में दम नहीं दिख रहा. एक्सपर्ट्स का का कहना है कि जब तक शेयर ₹40–43 के जोन के ऊपर क्लोज नहीं करता, तब तक इसमें रिकवरी टिकाऊ नहीं मानी जाएगी और हर उछाल पर बिकवाली देखने को मिल सकती है.
LIVE TV:
Ola Electric में हाल के महीनों में कई बड़े अधिकारियों के बाहर जाने की खबरें आई हैं. इससे पहले Cell Operations Head, Chief Marketing Officer और Chief Technology Officer भी कंपनी छोड़ चुके हैं. ऐसे में लगातार हो रहे मैनेजमेंट बदलाव निवेशकों के भरोसे को कमजोर कर रहे हैं.
हरीश अबीचंदानी ने इस्तीफा “पर्सनल कारणों” से देने की बात कही है. वहीं नए CFO दीपक रस्तोगी को ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और केमिकल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है.
गिरावट के बाद Ola Electric का मार्केट कैप घटकर करीब ₹14,736 करोड़ रह गया है. लगातार गिरते शेयर प्राइस और कमजोर सेंटीमेंट की वजह से फिलहाल स्टॉक में निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं.
Q1. Ola Electric के शेयर लगातार क्यों गिर रहे हैं?
Ola Electric के शेयरों में कमजोर बाजार, CFO के इस्तीफे, लगातार मैनेजमेंट एग्जिट्स और टेक्निकल चार्ट पर बेयरिश ट्रेंड की वजह से दबाव बना हुआ है.
Q2. Ola Electric का शेयर कितने दिनों से टूट रहा है?
स्टॉक लगातार 10 ट्रेडिंग सेशन्स से गिर रहा है और इस दौरान करीब 25% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है.
Q3. क्या Ola Electric में अभी खरीदारी करनी चाहिए?
फिलहाल चार्ट कमजोर है. जब तक शेयर ₹40–43 के ऊपर टिकता नहीं, तब तक नई खरीद से बचना बेहतर माना जा रहा है.
Q4. CFO बदलने से शेयर पर क्या असर पड़ा?
CFO के इस्तीफे से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ और उसी दिन शेयर में तेज बिकवाली देखने को मिली.
Q5. Ola Electric में रिकवरी कब दिख सकती है?
अगर शेयर मजबूत वॉल्यूम के साथ ₹43 के ऊपर क्लोज करता है, तभी इसमें टिकाऊ रिकवरी के संकेत माने जाएंगे.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)