&format=webp&quality=medium)
Ola Electric Share Price Outlook.
पिछले दो सेशन से ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है और यह करीब 15% टूट चुका है. फिलहाल यह शेयर 60 रुपए (Ola Electric Share Price) के नीचे कारोबार कर रहा है. इस गिरावट का कारण सॉफ्ट बैंक की तरफ से कंपनी में हिस्सेदारी घटाना है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि पिछले दो महीने में इतनी बड़ी रैली का क्या कारण रहा और यह करेक्शन क्या निवेशकों के लिए मौका है?
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में आई हालिया गिरावट का कारण Soft Bank की तरफ से की गई बिकवाली है. शुरुआती निवेशक सॉफ्ट बैंक ने ओला इलेक्ट्रिक में अपनी हिस्सेदारी 2.15% घटाई है. अब कंपनी में इसकी हिस्सेदारी घटकर 15.68% रह गई है जो पहले 17.83% थी. BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह बिकवाली 15 जुलाई से 2 सितंबर के बीच की गई है. सॉफ्ट बैंक ने ओला इलेक्ट्रिक के करीब 9.5 करोड़ शेयर बेचे हैं.
इधर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने ओला इलेक्ट्रिक को लेकर एक दमदार रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन रखा है और टारगेट प्राइस को 63 रुपए से बढ़ाकर 72 रुपए कर दिया है. अपनी रिपोर्ट में ऐनालिस्ट ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक ने बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग में अपने निवेश को पहले के 20 GWh के बजाए अब 5 GWh तक सीमित करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा Ola Electric ने अपने Gen 3 मॉडलों के लिए PLI योजना से सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है और अगले साल की शुरुआत में प्रीमियम परफॉर्मेंस स्कूटर लॉन्च करने की योजना बनाई है. FY26 से FY28 तक कंपनी की राजस्व बढ़ोतरी के भी अनुमान 5% तक बढ़ाए गए हैं. यह स्ट्रैटिजिक शिफ्ट और नए प्रोडक्ट लॉन्च कंपनी के लॉन्ग टर्म ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे.
पिछले दो महीनों में Ola Electric के शेयर में भरपूर एक्शन देखने को मिला है. BSE डेटा के मुताबिक, 14 जुलाई 2025 को शेयर ने इंट्राडे में 39.6 रुपए का लाइफ लो बनाया था. वहां से शेयर में एक्शन की शुरुआत हुई और सितंबर महीने में इसने 71 रुपए का स्तर भी पार किया. यह 75% की एकतरफा तेजी थी. फिलहाल यह 60 रुपए के नीचे फिर से फिसल गया है.
ठीक एक साल पहले अगस्त 2024 में Ola Electric का 76 रुपए पर आईपीओ आया था. वर्तमान में यह शेयर अपने आईपीओ प्राइस से करीब 22% नीचे ट्रेड कर रहा है. बता दें कि अगस्त 2024 में इस शेयर ने 157 रुपए का लाइफ हाई भी बनाया था और इस साल जुलाई के महीने में 40 रुपए के नीचे लाइफ लो बनाया.
Ola Electric के आईपीओ को कुल 4.5x सब्सक्रिप्शन मिला था. रीटेल निवेशकों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया था. 1651598 रीटेल निवेशकों का इस स्टॉक पर भरोसा है और कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 13.94% है. जून तिमाही के आधार पर FII/DII की हिस्सेदारी 4.47%/2.87% है जो मार्च तिमाही में 2.89%/2.93% थी और दिसंबर 2024 के आधार पर यह 2.11%/4.55% थी.
अगस्त महीने में Ola Electric के सेल्स आंकड़ों पर गौर करें तो Vahan के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के वाहनों का रजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर 31% घटकर 18972 यूनिट्स पर आ गया. अगस्त 2024 में यह आंकड़ा 27624 यूनिट्स था. जुलाई की तुलना में कंपनी के रजिस्ट्रेशन 6.3% बढ़े हैं. इस सुधार की बदौलत कंपनी फिर से इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में दूसरे नंबर की कंपनी बन गई है.
Q1. Ola Electric क्या करती है?
Q2. Ola Electric में सॉफ्ट बैंक की हिस्सेदारी अब कितनी है?
Q3. Ola Electric का आईपीओ कब आया था?
Q4. Ola Electric शेयर का ऑल टाइम हाई और ऑल टाइम लो प्राइस क्या है?
Q5. Ola Electric के शेयर अब क्या करें निवेशक?
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
