&format=webp&quality=medium)
OLA Electric को लेकर एक खबर सामने आई है. महाराष्ट्र सरकार ने ओला इलेक्ट्रिक के स्टोर को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. महाराष्ट्र सरकार ने ओला इलेक्ट्रिक के कुछ स्टोर्स को बंद करने का फैसला लिया है. ऐसा बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ओला इलेक्ट्रिक के 90 फीसदी शोरूम को बंद कर देगी. बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है, जो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडियन मार्केट में बेचती है लेकिन अब ऐसी खबरें हैं कि इस ऑटो कंपनी के 90 फीसदी शोरूम को महाराष्ट्र में बंद कर दिया जाएगा.
खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कंपनी के 450 शोरूम को बंद करने का फैसला लिया गया है. Vehicle store करने का ट्रैड परमिट न होने के कारण से यह कदम लिया गया है. बता दें कि ये कंपनी के कुल शोरूम में से 90 फीसदी शोरूम हैं, जिन्हें बंद करने का फैसला लिया गया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
बता दें कि इससे पहले अप्रैल में कंपनी के 75 शोरूम को बंद किया गया था. इतना ही नहीं, 192 स्कूटर को जब्त भी किया गया था. उस दौरान भी यही कारण था कि ट्रेड सर्टिफिकेट ना होने की वजह से इन शोरूम को बंद किया गया है.
क्यों लिया था ये फैसला
बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक ने फरवरी 2025 में 25,000 यूनिट्स की बिक्री का दावा किया था लेकिन स्कूटर के रजिस्ट्रेशन में काफी ज्यादा अंतर था. इन 25000 में से मात्र 8647 स्कूटर का ही रजिस्ट्रेशन दिखा था. इसके बाद मुंबई और पुणे जैसे शहरों में RTO ने जांच की और ये मामला सामने आया.
बता दें कि आज यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के पहली तिमाही के नतीजे आएंगे. वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजों का सीजन चल रहा है और आज यानी 14 जुलाई को ओला इलेक्ट्रिक के नतीजे आएंगे.