ईरान युद्ध के बाद अब 51% रिटर्न देने को तैयार ये महारत्न स्टॉक! जानें क्यों है सुपर बुलिश हैं ब्रोकरेज

Oil PSU Stock to BUY: ONGC का शेयर फिलहाल ₹268.10 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जिसमें हल्की तेजी देखी गई है. स्टॉक हाल के महीनों में दबाव में रहा है, लेकिन अब ब्रोकरेज इसे “value pick” मान रहे हैं.
ईरान युद्ध के बाद अब 51% रिटर्न देने को तैयार ये महारत्न स्टॉक! जानें क्यों है सुपर बुलिश हैं ब्रोकरेज

महारत्न Oil Stock पर ब्रोकरेज है सुपर बुलिश. (Image: AI-generated)

Oil PSU Stock to BUY: तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच अपस्ट्रीम ऑयल कंपनियों पर ब्रोकरेज हाउस का नजरिया तेजी से पॉजिटिव होता दिख रहा है. खासकर सरकारी महारत्न तेल कंपनी ONGC पर CLSA और Morgan Stanley दोनों ने भरोसा जताया है. मौजूदा स्तर पर स्टॉक ₹268 के आसपास ट्रेड कर रहा है और एक्सपर्ट्स इसमें मजबूत अपसाइड की संभावना देख रहे हैं. शेयर मौजूदा भाव से करीब 51% तक की तेजी दिखा सकता है.

ONGC का स्टॉक परफॉर्मेंस और वैल्यूएशन

ONGC का शेयर फिलहाल ₹268.10 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जिसमें हल्की तेजी देखी गई है. स्टॉक हाल के महीनों में दबाव में रहा है, लेकिन अब ब्रोकरेज इसे “value pick” मान रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • 52 हफ्ते का हाई: ₹293.15
  • 52 हफ्ते का लो: ₹205
  • मार्केट कैप: ₹3.37 लाख करोड़

CLSA क्यों है इतना बुलिश?

CLSA ने ONGC पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट ₹315 से बढ़ाकर ₹405 कर दिया है, जोकि मौजूदा भाव से 51% का अपसाइड है. ब्रोकरेज के मुताबिक, युद्ध के बाद ONGC दुनिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली E&P कंपनियों में है. निवेशकों को “windfall tax” का डर था, लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है.

सरकार की पावर सीमित करने वाला नया कानून (ORDA Act) लागू है. स्टॉक ₹63/बैरल Brent को प्राइस में शामिल कर चुका है. अगर Brent $90 तक जाता है, तो करीब 65% अपसाइड संभव है.

ब्रोकरेज का क्या कहना है?

Morgan Stanley ने भी ONGC पर भरोसा जताया है और Overweight की रेटिंग रखते हुए टारगेट को ₹299 से बढ़ाकर ₹363 कर दिया है. वहीं DAM Capital का मानना है कि क्रूड की कीमत बढ़ने से अपस्ट्रीम कंपनियों को फायदा होगा. हर $5/bbl की बढ़ोतरी से EBITDA 11% बढ़ सकता है. हालांकि, डाउनस्ट्रीम कंपनियों (OMCs) पर दबाव बढ़ता है क्योंकि वे कीमत पूरी तरह पास नहीं कर पातीं.

ONGC के लिए ग्रोथ ट्रिगर्स क्या हैं?

ONGC के लिए आने वाले समय में कई मजबूत ट्रिगर्स दिख रहे हैं:

  • 3-4 महीनों में नए फील्ड्स से गैस प्रोडक्शन में 15% बढ़ोतरी
  • गैस प्राइस में 50% से ज्यादा उछाल
  • FY27/28 में Brent $89/$82 रहने पर EPS में 34%/14% तक बढ़ोतरी

इसके अलावा, Mumbai High का TSP-1 प्रोजेक्ट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. KG-98/2 प्रोजेक्ट में बड़े मॉड्यूल्स की इंस्टॉलेशन पूरी है.

LIVE TV:

ONGC के Q3 रिजल्ट कैसे रहे?

ONGC के Q3FY26 नतीजे ऑपरेशनल स्तर पर अनुमान से बेहतर रहा. मार्जिन में सुधार दिखा, लेकिन मुनाफे में गिरावट आई.

पैरामीटरआंकड़े
रेवेन्यू₹31,547 करोड़ (QoQ -4.5%)
EBITDA₹17,323 करोड़ (QoQ -2%)
मार्जिन54.9% (बेहतर)
PAT₹8,372 करोड़ (QoQ -15%)

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

Crude Oil Price

FAQs

1. ONGC में ब्रोकरेज इतने बुलिश क्यों हैं?
क्रूड की ऊंची कीमतों, गैस प्रोडक्शन ग्रोथ और बेहतर कैश फ्लो की उम्मीद से ब्रोकरेज पॉजिटिव हैं.

2. क्या windfall tax का खतरा अभी भी है?
नया कानून (ORDA Act) सरकार की पावर सीमित करता है, जिससे यह जोखिम पहले से कम हुआ है.

3. ONGC में कितना अपसाइड संभव है?
CLSA के अनुसार ₹405 तक और Morgan Stanley के अनुसार ₹363 तक का टारगेट दिया गया है.

4. इस स्टॉक का सबसे बड़ा ट्रिगर क्या है?
क्रूड ऑयल की कीमतें और गैस प्रोडक्शन में बढ़ोतरी सबसे बड़े ट्रिगर हैं.

5. निवेशकों को क्या रणनीति अपनानी चाहिए?
लॉन्ग टर्म निवेशक गिरावट में खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन क्रूड प्राइस ट्रेंड पर नजर रखना जरूरी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6