&format=webp&quality=medium)
Oil PSU Stocks to BUY.
Oil PSU Stocks to BUY: पिछले हफ्ते वित्त मंत्रालय ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया. एलपीजी गैस सब्सिडियरी को लेकर इन कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिल गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्रालय LPG सिलिंडर सब्सिडियरी को लेकर कंपेनसेशन मैकेनिज्म पर काम कर रहा है. इस दिशा में लिया गया कोई भी फैसला BPCL, HPCL, Indian Oil के लिए बड़ी राहत होगी. ग्लोबल ऐनालिट्स HSBC ने इन तीनों स्टॉक्स को लेकर पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की है.
एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि LPG सब्सिडियरी को लेकर किसी तरह का पॉजिटिव अपडेट ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के फेवर में होगा. फिलहाल क्रूड ऑयल का प्राइस इंटरनेशनल मार्केट में रेंज बाउंड नजर आ रहा है. ऑटो फ्यूल की डिमांड भी स्टेबल नजर आ रही है और रिफाइन मार्जिन डीसेंट बना हुआ है. ये तमाम फैक्टर्स ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए पॉजिटिव है. अगर किसी कारणवश क्रूड ऑयल की कीमत घटती है तो इन कंपनियों का मार्केटिंग मार्जिन और बढ़ जाएगा. OPEC की तरफ से प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला क्रूड पर दबाव बनाकर रखेगा. कुल मिलाकर इस समय ऑयल पीएसयू स्टॉक्स के लिए कई सारे पॉजिटिव ट्रिगर्स नजर आ रहे हैं.
HSBC ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी HPCL के शेयर के लिए 480 रुपए का टारगेट और BUY की रेटिंग दी है. लास्ट सेशन में यह शेयर 436 रुपए पर बंद हुआ था जिसके मुकाबले टारगेट 10% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 457 रुपए और लो 288 रुपए है. बीते हफ्ते शेयर में करीब 2% की गिरावट रही. पिछले एक महीने में शेयर ने 5%, तीन महीने में 15% और इस साल अब तक 6% का रिटर्न दिया है.
HSBC ने भारत पेट्रोलियम यानी BPCL के शेयर के लिए 420 रुपए का टारगेट और BUY की रेटिंग दी है. लास्ट सेशन में यह शेयर 345 रुपए पर बंद हुआ था जिसके मुकाबले टारगेट 22% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 376 रुपए और लो 234 रुपए है. बीते हफ्ते शेयर में करीब एक चौथाई फीसदी की गिरावट रही. पिछले एक महीने में शेयर ने 3%, तीन महीने में 18% और इस साल अब तक 17% का रिटर्न दिया है.
HSBC ने इंडियन ऑयल (Indian Oil) के शेयर के लिए 180 रुपए का टारगेट और BUY की रेटिंग दी है. लास्ट सेशन में यह शेयर 151 रुपए पर बंद हुआ था जिसके मुकाबले टारगेट 20% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 376 रुपए और लो 234 रुपए है. बीते हफ्ते शेयर में करीब आधा फीसदी की गिरावट रही. पिछले एक महीने में शेयर ने 4%, तीन महीने में 15% और इस साल अब तक 10% का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)